Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways buses will only support in the shortage of trains

ट्रेनों की किल्लत में रोडवेज बसों का ही होगा सहारा

Sun, 01 Mar 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will only support in the shortage of trains
सहारनपुर। पूर्व में कैंसल की गई कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू करने के बावजूद रेलवे द्वारा डबल लाइन और इंटरलाकिंग के कार्यों के कारण होली से पहले ही कई गाड़ियों को निरस्त किया गया है। ट्रेनों की किल्लत के कारण रोडवेज बसों में मारामारी रहेगी। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने सहारनपुर डिपो से लंबी दूरी की 51 बसों के फेरे बढ़ाए हैं। इसके साथ ही जरूरत के अनुरूप अन्य बसों के फेरे बढ़ाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

बता दें कि देहरादून, सहारनपुर, मेरठ और दिल्ली होकर जाने वाले यात्रियों को ध्यान देने की जरूरत है। देवबंद-मुजफ्फरनगर रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग को लेकर कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है जबकि कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। कुछ का मार्ग परिवर्तित भी हुआ है। रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह का कहना है कि ट्रेनों के निरस्त होने और होली के त्योहार के मद्देनजर लंबी दूरी की बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

निरस्त रहने वाली ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 14521 दिल्ली से अंबाला जाने वाली रेलगाड़ी छह मार्च तक निरस्त रहेगी।
- ट्रेन नंबर 14522 अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस एक मार्च से छह जून तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 22660 देहरादून-कोच्चिवली एक्सप्रेस दो मार्च को रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 12688/22688 देहरादून/चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो मार्च को रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 14318 देहरादून से इंदौर एक्सप्रेस को 29 फरवरी के लिए रद़द किया गया है।
आंशिक रूप से निरस्त होने वाली वाली ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 14511 प्रयाग-सहारनपुर एक्सप्रेस मेरठ-सहारनपुर के बीच पांच मार्च तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 19019 बांद्रा टर्मिनल-देहरादून एक्सप्रेस मेरठ-देहरादून के बीच पांच मार्च तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 14512 सहारनपुर-प्रयाग एक्सप्रेस सहारनपुर-मेरठ के बीच छह मार्च तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 19020 देहरादून से बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस देहरादून से मेरठ के बीच छह जून तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 64562 अंबाला-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर से दिल्ली के बीच छह जून तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 54472 ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर से दिल्ली के बीच छह जून तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर रेलगाड़ी सहारनपुर-दिल्ली के बीच तीन मार्च से छह मार्च तक रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से जाने वाली रेलगाड़ियां
- ट्रेन नंबर-14682 जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस टपरी-शामली-नई दिल्ली पांच और छह मार्च को संचालित होगी
- ट्रेन नंबर-14309 उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस निजामुद्दीन-शामली-टपरी होकर पांच को संचालित होगी
- ट्रेन नंबर-14681 नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस नई दिल्ली-शामली-टपरी होकर छह मार्च को संचालित होगी
इन मार्गों पर बढ़ेंगे बसों के फेरे
- आनंद विहार-लखनऊ 12 बसें
- आनंद विहार-बरेली 10 बसें
- देहरादून-लखनऊ 05 बसें
- हरिद्वार-लखनऊ 04 बसें
- शामली-दिल्ली 10 बसें
मुजफ्फरनगर में अस्पताल चौक तक जाएंगी अनुबंधित बसें
- रोडवेज के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक जगदीश सिंह कहते हैं कि चार अनुबंधित रोडवेज बसें मुजफ्फरनगर के अस्पताल चौक तक जाएंगी। यात्रियों की काफी मांग थी कि अस्पताल चौक तक बसें उपलब्ध कराई जाएं क्योंकि अड्डे तक की दूरी 78 किलोमीटर तक पड़ती है और किराया अधिक देना पड़ता है। यदि अस्पताल चौक तक बसें मिल जाएं तो किराया कम होने के साथ ही समय भी बचेगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed