फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways buses will not go to other states

दूसरे राज्यों में नहीं जाएंगी रोडवेज बसें

Sun, 31 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not go to other states
सहारनपुर में रोडवेज बसे चलने से पहले बसो को सैनेटाइज करते कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच लॉकडाउन के चौथे चरण के बाद सीमित रूटों पर ही रोडवेज बसों का संचालन हो सकेगा। दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों के लिए अभी रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो सकेगा। सोशल डिस्टेंस, कम यात्री सहित अन्य सावधानियों के अनुसार कम संख्या में ही बसें चलेंगी। हर बस में भी 30 से 40 यात्रियों को ही सफर कराया जा सकेगा। बसों के संचालन की तैयारी के लिए गाड़ियों को सैनिटाइज कराया और उनकी मरम्मत कराई।
विज्ञापन

एक जून से रेलवे श्रमिक स्पेशल के अलावा नई ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। इसके बाद से ही परिवहन निगम भी लॉकडाउन का चौथा चरण खत्म होने के बाद रोडवेज बसों के संचालन की तैयारी में था। इसके लिए लगातार निगम मुख्यालय के आला अफसरों से मंथन किया जा रहा है। अन लॉक-वन की घोषणा के बाद शासन की गाइड लाइंस के अनुरूप रविवार को शाम के समय परिवहन निगम के अफसरों ने रोडवेज बसों के संचालन की जानकारी दी।
विज्ञापन

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर ने बताया कि फिलहाल किसी बाहरी राज्य में बसों का संचालन नहीं होगा। हॉट स्पॉट और कोरोना संक्रमण की संवेदनशीलता को देखते हुए ही सीमित रूटों पर बसों का संचालन होगा। कोरोना संक्रमण की स्थिति में बदलाव के आधार पर बसों का संचालन भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए बसों में सफर से पहले यात्रियों को खुद भी लगातार सजग रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों को दी जाएगी प्राथमिकता
सहारनपुर। रोडवेज आरएम के मुताबिक यात्रियों की संख्या कम रखने के साथ ही कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में बसों के संचालन को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रयास यही होगा कि बसों का लोड फैक्टर कम से कम 60 प्रतिशत का हो। हालांकि मौजूदा हालात में यह हासिल करना भी चुनौतीपूर्ण होगा। परिवहन निगम मुख्यालय ने भी यहां के हालात पर फीड बैक मांगा है।
यात्रियों की मांग के आधार पर होगा संचालन
रोडवेज आरएम ने बताया अड्डे से रोडवेज बसों का संचालन करने से पहले यात्रियों की जरूरत और मांग के आधार पर ही गाड़ियां चलाई जाएंगी। यदि यात्री बेहद कम रहते हैं तो गाड़ी का संचालन संभव नहीं हो सकेगा।

सैनिटाइज कराया जाएगा, मास्क लगाना जरूरी होगा
गंगोह। लॉकडाउन-चार पूरा होने के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का संचालन कुछ शर्तों पर किया जाएगा। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा तथा बस पर चढ़ने से पूर्व यात्रियों को सैनिटाइजर से हाथ साफ करने होंगे। सामाजिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed