फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   roadways buses...

हरियाणा और जम्मू के लिए चलेंगी नई रोडवेज बसें

Wed, 22 Jan 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
roadways buses...
हरियाणा और जम्मू के लिए चलेंगी नई रोडवेज बसें
विज्ञापन

सहारनपुर। परिवहन निगम सहारनपुर परिक्षेत्र में हरियाणा के शहरों के साथ ही जम्मू और कटरा तक के मार्गों पर संचालन के लिए कुछ और नई बसों को रोडवेज बेड़े में शामिल किया गया है। ये बसें सहारनपुर से सोनीपत, पानीपत, अंबाला, फरीदाबाद, भिवानी के अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार के साथ ही जम्मू और कटरा के मार्गों पर संचालित होंगी।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर का कहना है कि नई बसों में साधारण सेवा और जनरथ वातानुकूलित बस सेवा की श्रेणी वाली हैं। इनमें कुछ एसी बसें तीन गुना दो सीट के लेआउट की हैं जबकि कुछ बसें दो गुना दो सीट के लेआउट वाली हैं। इन बसों के संचालन के बाद हरियाणा के शहरों में जाने वालों के साथ ही श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में जाने वाले यात्रियों को भी काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सहारनपुर से प्रस्थान और गंतव्य स्थलों से रवानगी के समय को भी इस तरह निर्धारित किया गया है ताकि अधिक से अधिक मुसाफिर इन बसों का लाभ ले पाएं।
विज्ञापन

सोनीपत, पानीपत, भिवानी, अंबाला के लिए ये होंगी बसें
- सहारनपुर-सोनीपत वाया शामली-बड़ौत एक साधारण सेवा बस चलेगी। यह सुबह साढ़े सात बजे सहारनपुर से चलकर 11.45 बजे सोनीपत पहुंचेगी। दोपहर 12.30 बजे सोनीपत से चलकर शाम 04.45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देहरादून-भिवानी वाया शामली पानीपत दो साधारण बस सेवा का संचालन होगा। यह सुबह नौ बजे देहरादून से चलेगी। शाम 06: 45 बजे भिवानी पहुंचेगी। भिवानी से सुबह 07:30 बजे चलेगी और शाम 05:15 बजे पहुंचेेगी।
दो एसी बसों का इस तरह होगा संचालन
- सहारनपुर अंबाला के लिए दो वातानुकूलित जनरथ बसें चलेंगी। ये बसें क्रमवार सुबह सात और दोपहर डेढ़ बजे सहारनपुर से चलेगी। सुबह साढ़े नौ और शाम चार बजे अंबाला पहुंचेंगी। अंबाला से सुबह दस बजे और शाम साढ़े चार बजे चलकर दोपहर साढ़े बारह बजे और रात साढ़े नौ बजे सहारनपुर पहुंचेगी। दूसरी एसी बस सुबह नौ बजे और शाम साढ़े तीन बजे सहारनपुर से चलकर सुबह 11:30 बजे और शाम छह बजे अंबाला पहुंचेगी।

सहारनपुर-दिल्ली-फरीदाबाद मार्ग पर आठ बसें चलेंगी
- सहारनपुर-दिल्ली-फरीदाबाद के लंबे मार्ग के लिए कुल आठ बसों का संचालन होगा। इनमें छह साधारण और दो एसी बसें शामिल होंगी। साधारण बसों का क्रमवार संचालन सहारनपुर से सुबह पांच बजे, साढ़े छह बजे, साढ़े सात बजे, आठ बजे, साढ़े 11 बजे, दोपहर एक बजे से होगा। ये बसें करीब पौने सात घंटे में सफर पूरा करेंगी। इनके अलावा दो जनरथ एसी बसें शाम पांच और छह बजे सहारनपुर से फरीदाबाद के लिए चलेगी।
सहारनपुर से कटरा तक चलेंगी ये बसें
- सहारनपुर-अंबाला-जालंधर-पठानकोट-जम्मू-कटरा के लिए दो बसें अपराह्न तीन बजे सहारनपुर से चलकर सुबह पौने सात बजे कटरा पहुंचेगी।
- सहारनपुर-हरिद्वार-जम्मू-कटरा के लिए साधारण सेवा की दो बसें सुबह दस बजे सहारनपुर से चलेंगी और शाम सवा चार बजे कटरा तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed