Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways buses are panting before reaching their destination

Saharanpur News: मंजिल तक पहुंचने से पहले ही हांफ रही रोडवेज बसें

Tue, 01 Jul 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 01 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses are panting before reaching their destination
सहारनपुर। यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचने से पहले ही रोडवेज बसें हांफ रही हैं। पांच महीने में रीजन की 47 बसें रास्ते में खराब हुई है। वर्कशॉप में मरम्मत होने के बाद 15 से 20 किलोमीटर भी नहीं चल पाई। सबसे ज्यादा मुजफ्फरनगर डिपो की बसों ने यात्रियों का साथ छोड़ा है।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम रीजन में छह डिपो हैं। इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह डिपो है। इन डिपो में 745 बसों का बेड़ा है। इनमें 327 निगम की बसें शामिल हैं। 142 अनुबंधित बसें संचालित रही हैं। शामली व गंगोह डिपो में अनुबंधित बसें हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम के आंकड़ों पर गौर करें तो एक जनवरी से 31 मई तक 47 बसें ब्रेकडाउन हुई हैं। कुछ बस अड्डे व वर्कशॉप से चलने के बाद 10 से 15 किलोमीटर दूर चलकर खराब हुई, तो कुछ ने 200 किलोमीटर चलने पर दगा दिया। रास्ते में ही यात्रियों को उतारकर दूसरी बसों में बैठाना पड़ा। इससे न केवल यात्रियों को परेशानी हुई, बल्कि परिवहन निगम को भी नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- किस डिपो की किस महीने में ब्रेकडाउन हुई बसें
जनवरी माह
सहारनपुर - एक
मुजफ्फरनगर - नौ
खतौली - चार
-----
फरवरी माह

सहारनपुर - एक

मुजफ्फरनगर - पांच

खतौली - तीन

-----
मार्च माह




मुजफ्फरनगर - तीन

खतौली - तीन
छुटमलपुर - एक

-----
अप्रैल माह





मुजफ्फरनगर - चार

खतौली - पांच

छुटमलपुर - एक
सहारनपुर - एक

-----
मई माह





मुजफ्फरनगर - एक

खतौली - चार

सहारनपुर - एक

-----
-- वर्जन
बसों में तकनीकी कमी आने से ब्रेकडाउन हो जाती है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए उन्हें दूसरी बसों में बैठाया जाता है। पांच महीने में 47 बसें ब्रेकडाउन हुई हैं। - अक्षय कुमार, एसएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed