फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways bus will run from Ranakhandi to Karnal

रणखंडी से करनाल के लिए चलेगी रोडवेज बस

Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus will run from Ranakhandi to Karnal
सहारनपुर। देवबंद- नानौता, गंगोह के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम अब देवबंद के रणखंडी से करनाल के लिए बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार से बस का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

देवबंद विधायक व लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने परिवहन निगम से रणखंडी और करनाल के बीच रोडवेज बस सेवा का संचालन करने के लिए कहा था। इसके बाद से निगम ने तैयारी शुरू करते हुए प्लान बनाया। शुक्रवार से देवबंद के रणखंडी से करनाल के लिए रोडवेज बस चलेगी। यह बस रणखंडी से शुरू होकर देवबंद, नानौता, गंगोह, बिडौली के रास्ते करनाल पहुंचेगी। समय निर्धारित हो गया है। अब बृहस्पतिवार को बस का रणखंडी से किराया तय किया जाएगा। केंद्र प्रभारी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि रणखंडी से करनाल के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू कर रहे हैं। इस बस के चलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। सभी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed