फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways bus will run for Mehandipur Balaji and Mahavirji

मेहंदीपुर बालाजी और महावीरजी के लिए रोडवेज बस चलेगी

Mon, 27 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus will run for Mehandipur Balaji and Mahavirji
सहारनपुर। श्रद्धालुओं को यहां से मेहंदीपुर बालाजी और महावीरजी के लिए एक जुलाई से सीधी रोडवेज बस सेेवाएं मिलेंगी। गर्मी के मौसम के चलते मथुरा और वृंदावन के लिए भी परिवहन निगम ने वातानुकूलित बसों का संचालन किया है।
विज्ञापन

सहारनपुर डिपो से रोडवेज बसों का संचालन पहले सीधे राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों मेहंदीपुर बालाजी और महावीरजी के लिए हो रहा था। लोड फैक्टर कम होने के कारण बीच में इन बस सेवाओं को भरतपुर तक सीमित कर दिया था। अब एक जुलाई से फिर से बालाजी और महावीरजी के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि एक जुलाई से दोनों स्थानों पर बसें चलाई जाएंगी। जिनका यहां के श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। ये बसें वाया मथुरा, भरतपुर होकर बालाजी और महावीरजी जाएंगी। अलवर तक चल रही बस को भी बालाजी तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सहारनपुर से मथुरा और वृंदावन के लिए एसी बसों की व्यवस्था की गई है। वृंदावन के लिए एसी बस दोपहर 12 बजे और मथुरा के लिए एसी बस शाम पांच बजे चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed