फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways bus trips will increase three days before Holi

Saharanpur News: होली से तीन दिन पहले बढ़ेंगे रोडवेज बसों के फेरे

Fri, 15 Mar 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 15 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus trips will increase three days before Holi
सहारनपुर। होली पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए परिवहन निगम ने कवायद शुरू कर दी है। होली से तीन दिन पहले रोडवेज बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। सर्वाधिक बसें सहारनपुर से देहरादून, हरिद्वार, अंबाला, दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी। निगम मुख्यालय से 11 दिवसीय होली प्रोत्साहन योजना 22 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

होली का त्योहार 25 मार्च को है। सहारनपुर परिवहन निगम रीजन के छह डिपो में 653 निगम व अनुबंधित बसों का बेड़ा है। परिवहन निगम मुख्यालय से होली प्रोत्साहन योजना का आदेश आ गया है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 22 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक होली प्रोत्साहन योजना लागू कर दी गई है। इस अवधि में चालक-परिचालकों, डिपो कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। 11 दिन की अवधि में चालक-परिचालकों, डिपो कर्मचारियों को अतिरिक्त ड्यूटी करने पर अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

होली प्रोत्साहन योजना के तहत 10 दिन उपस्थित रहकर निर्धारित औसत किमी का संचालन करते हैं तो 350 प्रति दिन की दर से एकमुश्त 3500 रुपये का विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। 300 किमी तक निगम की बसों का संचालन करना होगा। यदि कार्मिक 11 दिन की संपूर्ण प्रोत्साहन अवधि में कुल ड्यूटी करते हैं। किमी के 400 रुपये प्रतिदिन की दर से 11 दिनों की प्रोत्साहन राशि 4400 रुपये मिलेगी। संविदा कर्मचारियों को 55 पैसे प्रति किमी दर से अतिरिक्त मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed