फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways bus fares will increase from Rs 6 to Rs 87

Saharanpur News: छह से 87 रुपये तक बढ़ेगा रोडवेज बसों का किराया

Sat, 20 Jul 2024 05:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus fares will increase from Rs 6 to Rs 87
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हल्के और भारी वाहनों का रूट बदलकर संचालन किया जाएगा। इसके चलते रोडवेज बसों का सफर महंगा होगा। किलोमीटर बढ़ने से रोडवेज बसों का किराया छह से 87 रुपये तक बढ़ेगा। यह किराया 22 जुलाई से लागू होगा। बढ़े किराए को ईटीएम में फीड कर दिया है।
विज्ञापन

22 जुलाई से सावन माह शुरू होगा। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान हर साल की तरह रोडवेज बसें भी बदले हुए रूटों से संचालित होंगी। कांशीराम काॅलोनी से हरिद्वार जाने वाली बसें बाईपास, गागलहेड़ी, छुटमलपुर, रुड़की, ज्वालापुर होते हुए निकलेंगी। इसी तरह देहरादून जाने वाली बसें बाईपास, छुटमलपुर, बिहारीगढ़ होते हुए जाएंगी। सहारनपुर से दिल्ली वाया शामली की बसों को नानौता, शामली, पानीपत, सोनीपत से निकाला जाएगा। भीड़ बढ़ने के बाद दिल्ली जाने वाली बसें सहारनपुर से पहले यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत के रास्ते चलेंगी। सहारनपुर-दिल्ली के किराए में सबसे ज्यादा 87 रुपये की किराया वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

उधर, सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह का कहना है कि रूट डायवर्जन से बढ़ने वाली दूरी के मद्देनजर किराए में वृद्धि होगी। किराया बढ़ोतरी को ईटीएम में फीड करा दिया है। किराए में छह से 87 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी, जो 22 जुलाई से लागू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- बसों की दूरी व किराया
रूट का नाम वर्तमान किराया बढ़ा किराया वर्तमान दूरी बढ़ी दूरी

सहारनपुर-हरिद्वार --- 160 166 88 94
सहारनपुर-देहरादून --- 120 137 70 84
सहारनपुर-मेरठ --- 211 240 135 166
सहारनपुर-दिल्ली वाया शामली -- 263 350 172 273
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर --- 120 141 78 92
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed