फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roads to get rid of jam broken

Saharanpur News: जाम से निजात दिलाने वाले रास्ते टूटे

Sun, 02 Apr 2023 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Roads to get rid of jam broken
देहरादून रोड पर केई महिनो से चल र​हे कार्य बन रहा जाम का कारण
-- कोर्ट रोड और देहरादून रोड को जोड़ती हैं कई गलियां
विज्ञापन



फोटो 3 की सीरीज।
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। महानगर को जाम से निजात दिलाने वाली अहम सड़कें और गलियां टूटी पड़ी हैं। ऐसे में कई गलियां हैं, जो कोर्ट रोड और देहरादून रोड को जोड़ती हैं। यहां से दुपहिया वाहन आसानी से निकल जाते हैं, लेकिन मरम्मत कार्य के चलते इन गलियों को तोड़कर छोड़ दिया, जिससे लोग परेशान हैं।

महानगर में इन दिनों जिला अस्पताल पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसके चलते पुल बंद है। ऐसे में वाहनों का भार कोर्ट रोड और शारदानगर पुल पर बढ़ गया तथा शहर में जाम की स्थिति बनी है। कोर्ट रोड से रामनगर पठानपुरा की गली देहरादून रोड पर निकलती है, जहां से बड़ी संख्या में दुपहिया वाहनों का संचालन होता है, लेकिन दुर्गा मंदिर के पास सड़क को ठीक कराए जाने के लिए खोदकर छोड़ दिया है। बारिश की वजह से यहां कीचड़ भी फैला है, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। वाहनों का आवागमन भी बाधित हो रहा है। यहां के निवासी मोन कुमार, अनुराग मित्तल व और नदीम खान का कहना है कि गली को मरम्मत कार्य के लिए खोदा गया था, लेकिन कई दिन से काम अधर में लटका है। बारिश में स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन

वहीं, कोर्ट रोड पुल के बराबर से टी-2 कॉलोनी और गोविंदनगर जलभराव की वजह से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ती है। यह रास्ते कोर्ट रोड और देहरादून रोड को जोड़ते हैं, लेकिन जिला अस्पताल पुल बंद करने से पूर्व प्रशासन ने इन रास्तों को ठीक नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

खलासी लाइन मार्ग बंद, देहरादून रोड की स्थिति भी खराब

शारदानगर पुल तक पहुंचने के लिए भी लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। कोर्ट रोड पुल के बराबर से खलासी लाइन मार्ग पर सीवर लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया है और रास्ता बंद किया हुआ है। यहीं, रास्ता शारदानगर पुल तक जाता है। ऐसे में लोग रेलवे कॉलोनी, मिशन कंपाउंड, चंद्रनगर की गलियों से होकर निकल रहे हैं, लेकिन यहां से सिर्फ दुपहिया वाहन ही निकलते हैं। इसी तरह घंटाघर से दमकल विभाग कार्यालय तक अंबाला रोड टूटी पड़ी है। इसके अलावा देहरादून रोड पर एसएएम इंटर कॉलेज के पास सीवर लाइन के लिए गड्ढा खोदा गया है, जिसकी वजह से एक तरफ का मार्ग बंद पड़ा है। यहां भी जाम में फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं।

----------
जाम बना मुसीबत, बस अड्डा शिफ्ट हो तो मिले राहत
शनिवार को भी सुबह से ही कोर्ट रोड पुल, कोर्ट रोड, बाजोरिया रोड, घंटाघर, देहरादून रोड, अंबाला रोड पर जाम लगा रहा। बस अड्डा जेल चुंगी पर शिफ्ट न होने की वजह से यातायात व्यवस्था ज्यादा प्रभावित हुई है। पूरे दिन लोग जाम में जूझते रहे। यातायात पुलिस का रूट डायवर्जन प्लान भी फेल साबित हुआ है। जाम खुलवाने को पूरे दिन यातायात पुलिस के अलावा थाना पुलिस भी सड़कों पर मशक्कत करती रही।

-------
वर्जन:-

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को बस अड्डा जेल चुंगी से संचालित करने के लिए पत्र लिखा है। रविवार तक बस अड्डा जेल चुंगी पर शिफ्ट करा दिया जाएगा।
---सिद्धार्थ वर्मा, एसपी ट्रैफिक

-----
वर्जन:-
महानगर सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। कार्य की वजह से अगर कहीं रास्ते बाधित हैं तो उसको दिखवाया जाएगा। नागरिकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।--अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed