फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roads shrunk due to vehicles parked, jammed

अव्यवस्था के लिए व्यापारी खुद भी है जिम्मेदार

Mon, 31 Oct 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Roads shrunk due to vehicles parked, jammed
शहीदगंज में दुकानो के बाहर खड़े वाहन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर के प्रमुख बाजारों में वाहनों के अतिक्रमण के कारण हालत खराब है। ग्राहकों के साथ ही दुकानदार भी अपने वाहन दुकानों के बाहर सड़कों पर खड़े कर रहे हैं, जिससे सड़कें सिकुड़ कर एक तिहाई भी नहीं रह गई हैं। ऐसे में राहगीरों को यहां से निकलने में परेशानी रहती है। ग्राहक भी ऐसे बाजारों में आने से कतराते हैं, जिसका सबसे अधिक नुकसान व्यापारियों को ही उठाना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था के लिए वह खुद भी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

नेहरू मार्केट में घंटाघर से श्रीराम चौक तक डिवाइडर के कारण सड़कों की चौड़ाई आधी भी नहीं रह गई है। ग्राहकों के साथ ही दुकानदार भी अपने वाहन दुकानों के आगे लगा देते हैं, जिसकी वजह से यहां अक्सर जाम रहता है। शहीद गंज अति व्यस्त बाजारों में से एक है। यहां ग्राहक और ज्यादातर व्यापारी अपने वाहन दुकानों के बाहर लगा देते हैं। जिसकी वजह से यहां जाम रहता है। मोरगंज, सराफा बाजार और सब्जी मंडी में भी कार से लेकर छोटे वाहन सड़कों पर खड़े किए जाते हैं। प्रताप मार्केट में दुकानदार अपने वाहनों को दुकानों के बाहर खड़ा करने के साथ ही डिवाइडर के बीच में छोड़ी गई क्रॉसिंग की जगह पर लगाकर अतिक्रमण किए हुए हैं, जिसकी वजह से जाम रहता है।
विज्ञापन

चकराता रोड का नगर निगम ने बीते वर्ष ही चौड़ीकरण किया है। यहां व्यापारियों ने फुटपाथ तक पर कब्जा किया हुआ है। फुटपाथ के बाहर वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर दिया जाता है। घंटाघर से कोर्ट रोड पर निर्माणाधीन फुटपाथ पर दुकानें सज रही हैं, जिसके बाद सड़क पर कारें और दुपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं। रेलवे रोड का भी यही हाल है। रायवाला उत्तर भारत के प्रमुख कपड़ा बाजारों में से एक है। यहां गलियां बेहद संकरी हैं, जिनमें वाहन खड़े करके सड़कों को और संकरी बना दिया जाता है। हिरनमारान में सड़क के बीच ही में व्यापारियों ने पाइप लगाकर पार्किंग तैयार कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मिनट की खरीदारी के लिए वाहन पार्किंग में कौन खड़ा करे
व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग का कहना है कि सड़कों पर वाहन खड़ा करना ग्राहक की मजबूरी रहती है। यही वजह है कि ज्यादातर वाहन ग्राहकों के ही रहते हैं। चूंकि दुकानदार को अपना व्यापार चलाना है। ऐसे में वह ग्राहक को वाहन लेकर आने से मना नहीं कर सकता है।
जब पार्किंग ही नहीं तो कहां खड़े हों वाहन
महानगर में नगर निगम की ओर से केवल चार पार्किंग संचालित की जा रही है, जिनमें से दो पार्किंग अस्थायी हैं, जो सड़कों पर चल रही हैं। प्रमुख बाजारों जैसे शहीद गंज, मोरगंज, सब्जी मंडी, हिरनमारान आदि में पार्किंग की सुविधा नहीं होने की वजह से लोग और व्यापारी सड़कों पर ही वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि उन्हें पार्किंग की सुविधा मिले तो वह अपने वाहन बाजारों की बजाय पार्किंग में खड़ा करने को तैयार हैं।

दो नई पार्किंग के टेंडर हुए
अपर नगर आयुक्त एवं वरिष्ठ अतिक्रमण प्रभारी राजेश कुमार यादव का कहना है कि दो नई पार्किंग के टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसके अलावा नगर निगम पार्किंग के लिए नई जगहों का चयन कर रहा है। प्रयास यही है कि जहां जहां प्रमुख बाजार हैं वहां पार्किंग की सुविधा दी जा सके।

शहीदगंज में दुकानो के बाहर खड़े वाहन

शहीदगंज में दुकानो के बाहर खड़े वाहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed