फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   roads dangerous many times than hostility

दुश्मनी से कई गुना खतरनाक हैं सड़कें

Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
यहां रंजिश में लोगों का इतना खून नहीं बहा, जितना सड़कों पर बह गया। दु्श्मनी से कई गुना अधिक खतरनाक हो गईं हैं सहारनपुर की सड़कें। अब तक जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 206 लोगों की मौतें हो चुकीं हैं, जबकि हत्याओं के मामले 60 हैं।
विज्ञापन


सहारनपुर की सड़कों पर यात्रा करना कितना खतरनाक साबित हो रहा है, यह यातायात पुलिस द्वारा तैयार किए गए आंकड़ों में साफ पता चल रहा है। हालांकि यातायात पुलिस इन आंकड़ों को यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर हो रहीं दुर्घटनाएं मान रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि सहारनपुर की सड़क पर जरा सी लापरवाही सीधे अस्पताल का रास्ता दिखा रही है।
विज्ञापन


तेज रफ्तार और यातायात के नियमों को ताक पर रखना भी दुर्घटनाओं का कारण माना जा रहा है। लेकिन इससे भी अधिक महत्वपूर्ण सड़कों की हालत है। सड़कें न तो रफ्तार के लायक हैं और न ही अधिक ट्रैफिक के। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हर माह लगभग 21 लोगों की मौत का औसत आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक है। पिछले पूरे वर्ष में 80 हत्याओं के मामले दर्ज हुए, जबकि सड़क दुर्घटनाएं 240 हुईं। इस बार अक्तूबर तक 60 हत्याओं के मामले दर्ज हुए हैं जबकि सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 206 हो चुकी है।

युवा एवं बाइकर्स की संख्या अधिक ः सहारनपुर। यातायात पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में मौतों का आंकड़ा युवाओं पर भारी पड़ रहा है। 54 प्रतिशत मौतें 14 से 35 वर्ष के आयु वर्ग की हैं। इनमें से 53 प्रतिशत दुर्घटनाएं दुपहिया वाहनों की हैं। ट्रैक्टर ट्रालियां भी दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बने हुए हैं।


यातायात के नियमों का उल्लंघन है खतरनाक
सहारनपुर। एसपी ट्रैफिक ओमवीर सिंह का कहना है कि दुपहिया एवं युवा ही अधिक दुर्घटना का शिकार हुए हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर ट्राली से भी दुर्घटनाओं की संख्या काफी अधिक है। उन्होंने दिन में शहर के अंदर ट्रैक्टर ट्राली के प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है। इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। लोग यातायात के नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं की संख्या काफी कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed