फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roads and colonies submerged due to rain, citizens upset

Saharanpur News: बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें और कॉलोनियां, नागरिक परेशान

Mon, 01 May 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 01 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Roads and colonies submerged due to rain, citizens upset
सहारनपुर में हुई बरसात में ​भिगते आते स्कूली छात्र छात्राएं
सहारनपुर। बीते 24 घंटे से रुक रुककर हुई बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जलभराव से निपटने की तैयारियों की पोल खोल दी। एक ओर जहां महानगर की सड़कों पर जलभराव नजर आया, वहीं कई बाहरी कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। इसकी वजह से नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ी। 24 घंटे में 14 एमएम हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 32.5 डिग्री सेल्सियस था। अगले दो दिन बारिश जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

जनपद में रविवार की शाम से बारिश का मौसम बना हुआ है। रविवार की शाम बूंदाबांदी के बाद रात आठ बजे के बाद करीब एक घंटे तक तेज बारिश रही। इसके बाद रात में रुक रुककर हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सोमवार की सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद करीब डेढ़ घंटा बारिश हुई। इसकी वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन

कॉलोनियों की बात करें तो रामविहार कॉलोनी में सड़क और घरों के भीतर तक पानी रहा। विल्सन का बाग कॉलोनी में ऊंचा बनाए गए नाला के दोनों ओर की कॉलोनी में जलभराव रहा। नंदपुरी कॉलोनी और प्रकाश लोक कॉलोनी की गलियों में भी जलभराव हुआ। हसनपुर में आईटीसी रोड क्षेत्र की गलियों में जलभराव रहा। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में जलभराव रहा। इन तमाम कॉलोनियों में हुए जलभराव ने नगर निगम के विकास और जलभराव से बचाव की तैयारियों की पोल खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम के बाहर मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण राहगीरोें को परेशानी हुई। सौ फुटा रोड और रेलवे रोड पर भी जलभराव रहा। स्कूल के समय पर बारिश होने के कारण विद्यार्थी भीगते हुए ही स्कूल गए और लौटे भी भीगते हुए ही।

बारिश ने बढ़ाई गेहूं किसानों की टेंशन
गेहूं फसल की कटाई अंतिम दौर में है। अनेक किसानों की फसल खेत में कटी पड़ी है। 24 घंटे से हो रही बारिश ने गेहूं किसानों की टेंशन बढ़ाई हुई है। सबसे अधिक नुकसान उन किसानों को है, जिनकी फसल कटी पड़ी है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि गेहूं की 15 से 20 फीसदी फसल रह रही है। इसमें से कुछ की कटी पड़ी है, जबकि कुछ की कटना बाकी है। बारिश से कटी हुई फसल को नुकसान है।
सात साल में एक से 30 अप्रैल तक हुई बारिश
वर्ष हुई बारिश एमएम में
2023 21
2022 00
2021 6.5
2020 66.5
2019 50.5
2018 22
2017 59
2016 4.5

सहारनपुर में हुई बरसात में भिगते आते स्कूली छात्र छात्राएं

सहारनपुर में हुई बरसात में भिगते आते स्कूली छात्र छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed