फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RLD's justice journey will start from Saharanpur on August 1

एक अगस्त को सहारनपुर से शुरू होगी रालोद की न्याय यात्रा

Thu, 29 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
RLD's justice journey will start from Saharanpur on August 1
सर्किट हाउस में रालोद की बैठक में विचार रखते रालोद नेता सुखबीर सिंह गठीना - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रालोद की तरफ से एक अगस्त से न्याय यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत सहारनपुर से होगी। यह न्याय यात्रा आगरा तक जाएगी। उसको लेकर बृहस्पतिवार को रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना और क्षेत्रीय (हस्तिनापुर जोन) अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन किया, साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

क्षेत्रीय (हस्तिनापुर जोन) अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि जिला पंचायत एवं ब्लॉक प्रमुख चुनावों में जिस प्रकार लोकतंत्र की हत्या की गई है, वह निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर, छात्र, व्यापारी, अति पिछड़ा और अनुसूचित जाति विरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील ने कहा कि सहारनपुर से एक अगस्त को शुरू होने वाली न्याय यात्रा में प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया भी शामिल होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य पीड़ित दलित परिवारों से मिलकर न्याय दिलाना है। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष राव केसर ने किया। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान, हमजा मसूद, नानौता के पूर्व चेयरमैन शादाब खान, देवेन्द्र कुमार, चौधरी अय्यूब हसन, चौधरी नीरपाल सिंह चौधरी धीर सिंह, अर्जुन सिंह, शौक़ीन राणा, रमेश चौहान, हरपाल बाल्मीकि, अल्तमस, फरमान, आरिफ मुखिया, जान मोहम्मद, आसिफ पार्षद, अनुज चौहान, डॉ. मुस्तक़ीम आदि मौजूद रहे।

ये रहेगा न्याय यात्रा का रूट
न्याय यात्रा सहारनपुर से शुरू होकर नकुड़, गंगोह के रास्ते जलालाबाद, थानाभवन होकर शामली पहुंचेगी। वहां से मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ के रास्ते आगरा तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed