{"_id":"6866ce4330fb745d670c0072","slug":"rivers-swelled-tractor-trolley-swept-away-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-153198-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नदियों में आया उफान, ट्रैक्टर-ट्राॅली बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नदियों में आया उफान, ट्रैक्टर-ट्राॅली बही
Fri, 04 Jul 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर गाड़ा रपटे पर नदी में बहती ट्रैक्टर-ट्रॉली। श्रोत ग्रामीण
शाकंभरी/मिर्जापुर। शिवालिक की पहाड़ियों पर हुई मूसलाधार बारिश के चलते शिवालिक की पहाड़ियों से निकलने वाली शाकंभरी, बादशाहीबाग, शफीपुर, खुवासपुर व शाहपुर गाडा सहित सभी नदियों में दोपहर के समय अचानक बाढ़ आ गई। शाहपुर गाड़ा नदी में आई बाढ़ में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बह गई। चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई।
इसके चलते कई गांवों का संपर्क घंटों तक तहसील मुख्यालय से कटा रहा। गांव जाटोंवाला में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स काॅलेज पर बने पुल पर गांव की तरफ पानी की रोक के लिए बनाया गया अस्थायी बांध भी बह गया। इससे गांव की आबादी में पानी घुसने का खतरा पैदा हो गया है।
बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में शिवालिक की पहाड़ियों से अलर्ट के बाद सायरन बजाकर श्रद्धालुओं को अलर्ट कर दिया भूरादेव बाढ़ चौकी पर तैनात पुलिस से श्रद्धालुओं को भवन की तरफ न आने ले लिए सचेत कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक लिया। पुलिस ने एक घंटे तक श्रद्धालुओं को रोके रखा और पानी कम होने पर ही मां के दर्शनों को जाने दिया। गांव शफीपुर नदी, बादशाहीबाग नदी, पाडली नदी में भी पानी का तेज सैलाब आया।
गांव शाहपुर गाडा के किनारे पर राहगीर कई घंटे तक नदी पार करने के लिए पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। गांव खुवासपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग की नदी गांव मगनपुरा, जानीपुर, रहणा, हिंदुवाला, डाडल व बादशाहीबाग आदि कई गांवों का संपर्क घंटों एक दूसरे से कटा रहा।