फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rivers are in spate, many villages are cut off from the tehsil

Saharanpur News: उफान पर नदियां, तहसील से कटा कई गांवों का संपर्क

Mon, 23 Jun 2025 11:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rivers are in spate, many villages are cut off from the tehsil
शाकंभरी/मिर्जापुर। शिवालिक की पहाड़ियों एवं मैदानी क्षेत्र में बुधवार तड़के बारिश के बाद घाड़ क्षेत्र की नदियों में बाढ़ आ गई। इसके चलते गांवों के रास्ते कई घंटों तक बाधित रहे। सिद्धपीठ आने वाले श्रद्धालुओं को भी तीन घंटे तक भूरा देव पर रुकना पड़ा। खास बात यह रही कि अनेक गांवों का तहसील से संपर्क कट गया।
विज्ञापन

सिद्धपीठ श्री शाकंभरी में सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ मां के दर्शनों को भवन पर पहुंच गई थी। अचानक तेज घटा आई और शिवालिक पहाड़ियों पर तेज बारिश होने लगी हालांकि सिद्धपीठ में रुक-रुककर बारिश हो रही थी।
विज्ञापन

शिवालिक पहाड़ी की बाढ़ चौकी से खोल में पानी आने की सूचना पर शाकंभरी चौकी पुलिस ने अलर्ट कर नदी से पूर्व में ही सभी वाहनों को ऊंचाई वाले स्थानों पर खड़ा करा दिया गया। साथ ही भूरादेव पर बाढ़ आने पर नौ बजे सभी श्रद्धालुओं को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी कम होने के बाद 12 बजे मां के दर्शनों को भेजा गया। हालांकि, श्रद्धालुओं के सभी वाहनों को भूरादेव से पूर्व ही पार्किंग स्थल पर खड़ा करा दिया गया, जहां से श्रद्धालु पैदल ही जा सके।
जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का संपर्क कटा रहा। भारी बारिश के चलते घाड़ क्षेत्र की नदियों में भी सुबह के समय पानी आ गया था। ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर नदियां पार की। मिर्जापुर -सुंदरपुर सड़क मार्ग पर पड़ने वाले गांव शाहपुर गाडा के पास मस्करा नदी में भी जबरदस्त उफान आया और दो घंटे तक मार्ग बाधित रहा।
इस नदी पर पड़ने वाले रपटा मार्ग की भी हालत खराब है और उसमें कटाव हो रहा है। इस मार्ग से बाग ठेकेदार मिर्जापुर की आम मंडी में फसल बेचने जाते हैं। वह भी पानी उतरने के बाद ही आम मंडी में जा पाए। इसके अलावा गांव पाडली की नदी में पानी का तेज बहाव आया और ग्रामीण घंटों तक पानी उतरने का इंतजार करते रहे।

शाहपुर गाड़ा एवं पाडली में नदी की तेज धार ने कई स्थानों पर उपजाऊ भूमि में कटाव किया। क्षेत्र की अन्य नदियों में भी बाढ़ की स्थिति रही। इसके चलते क्षेत्र के दस से ज्यादा गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed