{"_id":"61cb52c7b3f1e30af75a7060","slug":"ritu-diksha-and-ankit-came-first-in-the-race-saharanpur-news-mrt571113847","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में रितु, दीक्षा और अंकित आए प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में रितु, दीक्षा और अंकित आए प्रथम
विज्ञापन
कान्हा कालेज शेरपुर खानाजादपुर में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौड़ में रितु, दीक्षा और अंकित आए प्रथम
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कान्हा कॉलेज आफ हायर एजुकेशन में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन क्रिकेट और विभिन्न वर्गों की दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाते हुए पदक झटके।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन मनोज कुमार, डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार और प्राचार्य मोहित सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और गुब्बारे उड़ाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा होती है, जो जीवन में सदैव आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती है। दौड़ प्रतियोगिता के सौ मीटर छात्रा वर्ग में रितु पुत्री जयचंद, रितु पुत्री सुरेंद्र, सपना, दो सौ मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में दीक्षा, रितु पुत्री जयचंद, रितु पुत्री सुरेंद्र, चार सौ मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अंकित, मनोज कुमार और रोकी ने क्रमश: पहले तीन स्थान प्राप्त किए।
इस दौरान आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष की टीम ने पांच विकेट से बीएड द्वितीय वर्ष की टीम को हराया। बीएड प्रथम वर्ष के कप्तान विशाल गौतम ने टास जीत कर बॉलिंग का निर्णय लिया। बीएड द्वितीय वर्ष की टीम ने दस ओवर में 113 रन बनाएं। विपक्षी टीम ने आठ ओवर में ही पांच विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। आयोजन में गिरिराज सिंह, अक्षय कुमार, पूजा राठी, जयश्री, अनूप कुमार, परमिंदर सिंह, अवधेश कुमार, कुलदीप सिंह, आदित्य कुमार, अजीत कुमार, पंकज चौहान, त्रिलोक सिंह आदि का सहयोग रहा।