{"_id":"631f7e5469d49217aa005c83","slug":"rising-viral-fever-sick-from-house-to-house-saharanpur-news-mrt604998170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लगातार बढ़ रहा वायरल बुखार, लोगों की बेचैनी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लगातार बढ़ रहा वायरल बुखार, लोगों की बेचैनी बढ़ी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिये लगी लाइन
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मौसम के उतार-चढ़ाव से वायरल बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की कतार लगी हुई है। वायरल बुखार होने पर यह तीन से पांच दिन में दवा लेने पर ठीक हो जाता है, लेकिन इन दिनों वायरल बुखार के लक्षण दिखाई देेने पर अधिकांश लोग इसे डेंगू समझने लगे हैं। उन्हें घबराने के बजाए चिकित्सकों से परामर्श कर उपचार कराना चाहिए।
वर्तमान में वायरल बुखार ने बच्चों से लेकर बड़ों तक को जकड़ रखा है। घर-घर में बुखार पीड़ित हैं। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह आठ बजते ही मरीजों की लाइन लग रही है। हर कोई वायरल बुखार होने पर घबरा रहा है, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं डेंगू तो नहीं है। इसी डर के चलते लोग जांच करा रहे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. बीएस सोढ़ी और डॉ. अंशुल गुप्ता ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार चल रहा है। इसमें लोग न घबराएं। यह तीन से पांच दिन में नियमित दवा खाने पर ठीक हो जा रहा है। अपंजीकृत डॉक्टरों के चक्कर में न पड़ें और अस्पतालों में पहुंचकर दिखाएं।
कैसे होता है वायरल बुखार
वायरल बुखार तीन से पांच तक रहता है। कंपकंपी लगकर बुखार आता है और शरीर में दर्द बना रहता है। वायरल संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से और हवा के माध्यम से फैलता है।
विज्ञापन
वायरल के लक्षण
तेज बुखार आना, बदन दर्द होना, आंखों में जलन होना, बदन गर्म होना, सर्दी लगना, गले में दर्द
कैसे होता है डेंगू
एडीज एजिप्टी नामक मच्छर से डेंगू होता है, जो मुख्य रूप से पानी से पैदा होते हैं। डेंगू गंदे और स्वच्छ पानी दोनों जगह पर अधिक से अधिक पनपते हैं। यह दोपहर के समय काटते हैं।
डेंगू के लक्षण
तेज बुखार, पूरी शरीर में दर्द होना, मांसपेशियों में दर्द होना, शरीर में लाल रंग के चकत्ते होना
भूख-प्यास नहीं लगना, प्लेटलेट्स कम होना
कैसे होता है मलेरिया
मलेरिया एक वेक्टर जनित रोग है जो मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है। इसको फैलाने वाला मच्छर गंदे पानी में तेजी से पनपता है और केवल रात के समय ही काटता है।
मलेरिया के लक्षण
ठंड लगना, तेज बुखार आना, सिर दर्द, गले में खराश, पसीना आना, थकान, बेेचैनी होना, उल्टी आना, मांसपेशियों में दर्द, आमतौर पर बीमार महसूस करना

जिला अस्पताल में बुखार के चलते बच्चो को लेकर ओपीडी पर लाइन में लगे परिजन- फोटो : SAHARANPUR