Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rise in heart patients with the onset of winter

Saharanpur News: सर्दी की शुरुआत के साथ बढ़े हार्ट मरीज

Wed, 18 Nov 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rise in heart patients with the onset of winter
सहारनपुर। सर्दी बढ़ने के साथ ही हार्ट के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में पांच से 10 फीसदी हार्ट मरीज बढ़ गए। ऐसे में डॉक्टर शरीर के साथ दिल को बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला की ओपीडी में विभिन्न बीमारियों के दो हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ फिजिशियन की ओपीडी में हो रही है। जिला अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी तीन कक्ष में चलती है। हर कक्ष में 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें सर्दी खांसी के अलावा हार्ट के मरीज भी शामिल हैं। फिजिशियन डॉ. सौरभ त्यागी ने बताया कि सर्दियों में अस्पतालों हार्ट के मरीज बढ़ जाते हैं। शरीर से पसीना कम निकलता है। इससे शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है। इससे हार्ट मरीजों की दिक्कतें बढ़ती हैं। हार्टअटैक व लकवा (स्ट्रोक) का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन


-----
-- हार्ट बीमारी के कारण
फिजिशियन डॉ. अनिल वोहरा ने बताया कि सोने के दो से तीन घंटे बाद सांस लेने में परेशानी होने से भी दिल की बीमारी का खतरा रहता है। लक्षण दिखने पर तत्काल विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्त कर उपचार कराना चाहिए। दिल की बीमारी होने पर सांस फूलने की शिकायत भी हो सकती है। ऐसी समस्या होने पर ईसीजी व ईको कराना चाहिए, जिससे बीमारी शुरुआत में ही पकड़ में आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




------
-- ऐसे करें बचाव



तनाव लेने से बचें।

शुगर को नियंत्रित रखें

नियमित रूप से व्यायाम करें

नमक और चिकनाई खाने से बचें

सुबह व्यायाम का समय सात बजे के बाद रखें।

सर्दी से बचाव करें। गुनगुने पानी से नहाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed