नानौता (सहारनपुर)। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में साइकिल मोटिवेशन इंडिया के तत्वावधान में साइकिल चलाओ प्रदूषण हटाओ स्वास्थ्य बनाओ जागरूकता अभियान यात्रा का आयोजन किया। साइकिल यात्रा का विधायक चौ कीरत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
बृहस्पतिवार को सहारनपुर से चलकर वाया नानौता होकर दो अक्तूूबर को दिल्ली के राजघाट तक पहुंचने वाली साइकिल जागरूकता अभियान यात्रा का नगर पहुंचने पर ग्रामीणों व नगरवासियों ने स्वागत किया। इस दौरान साइकिल यात्रा को गंगोह से भाजपा विधायक चौ कीरत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। संस्था संस्थापक प्रेम सिंह ने कहा साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य सभी व्यक्तियों के द्वारा अपने दैनिक कार्य को अधिकांश साइकिल चलाकर ही करने चाहिए। इससे जहां हम अपने शरीर की बीमारी को कम कर सकेंगे तो वही प्रदूषण स्तर भी घटेगा। जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल चौधरी, कुलदीप सिंह एडवोकेट, सोमपाल पुंडीर, शिवचरण सिंह, तेज प्रताप सिंह, श्यामवीर राणा, कर्मवीर सिंह, शिवराज सिंह, पंकज कुमार, अरशद खान, अनुजवीर सिंह, अनुभव सिंह, शबाना खान, आरुषि यादव, आंचल सिंह, अरविंद मलिक, अनुराग राणा हिंदू, अश्विनी बालियान आदि रहे।