फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rich farmers are cultivating medicinal

औषधीय खेती से किसान हो रहे मालामाल

Mon, 27 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 27 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rich farmers are cultivating medicinal
औषधीय खेती की देखभाल करते बालपुर के किसान मदनलाल सैनी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में गन्ने और अन्य रबी की फसलों के बजाए औषधीय खेती किसानों के लिए मुफीद साबित हो रही है। औषधीय खेती से किसानों के दिन बहुर गए है। 
विज्ञापन


जिले के दर्जन भर गांवों के किसान ओरिगेनो, मारजोरम, थाइम, सेज, पारसले, बेसिल, लीक आदि औषधीय फसल की पैदावार कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि यह फसल देहरादून स्थित एक कंपनी को सप्लाई की जा रही है, जहां से इसका कई देशों को निर्यात किया जा रहा है।

औसतन छह महीने की इन फसलों से किसानों को प्रति बीघा 18 से 20 हजार रुपये की बचत हो जाती है। यह आय गेहूं सहित अन्य रबी फसलों के मुकाबले चार गुना अधिक है।
विज्ञापन


परंपरागत खेती में बढ़ती लागत और घटती आमदनी ने किसानों का रुख कृषि विविधिकरण की ओर कर दिया है।  जिले के करीब दर्जन भर गांवों के कई किसानों के लिए औषधीय फसलों की खेती वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगतिशील किसानों के अनुसार फसलों की सप्लाई के लिए उन्होंने देहरादून स्थित एक कंपनी के साथ अनुबंध किया हुआ है। कंपनी के सुपरवाइजर खेत से औषधीय फसल को अपने वाहनों में लोड कराकर देहरादून ले जाते हैं।

वहीं से किसानों को भुगतान किया जाता है। कांट्रेक्ट फार्मिग के माध्यम से इन गांवों में हो रही औषधीय खेती में कंपनी अपनी आवश्यकता के मुताबिक फसलों का उत्पादन कराती है। इसके लिए कंपनी बीज, पौध और कीटनाशकों का प्रबंध कराती है और अपनी देखरेख में खेती कराती है।

इसके अलावा समय-समय पर कंपनी के विशेषज्ञ आकर फसलों का निरीक्षण भी करते हैं। फसलों पर मुख्यालय से सैटेलाइट के जरिए निगरानी की जाती है।
गांव बालपुर के औषधीय खेती कर रहे प्रगतिशील और उद्यान रत्न से सम्मानित किसान मदनलाल सैनी और श्यामलाल सैनी बताते हैं कि इन औषधीय

फसलों की बुवाई सितंबर से अक्टूबर महीने तक होती है। इनमें से अधिकतर फसलों की कटाई दो से तीन बार तक की जाती हैं। इसके बाद किसान उन खेतों में दूसरी फसलें पैदा करते हैं।


शर्त ये है कि उन खेतों में रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग ना हो। जिले में बालपुर, हलालपुर, शाहपुर, सकलापुरी, कालोगढ, माटकी झरौली, सुन्दरपुर आदि गांवों इनकी खेती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed