फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Returned license to Lucknow will get from RTO office

लखनऊ को लौटे लाइसेंस आरटीओ कार्यालय से मिलेंगे

Wed, 27 Nov 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Returned license to Lucknow will get from RTO office
लखनऊ को लौटे लाइसेंस आरटीओ कार्यालय से मिलेंगे
विज्ञापन

सहारनपुर। पता सही नहीं होने से दर्जनों ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को नहीं मिल सके। ये लाइसेंस लखनऊ वापस भेज दिए गए। अब इन लाइसेंसों को सहारनपुर के संभागीय परिवहन कार्यालय से दिया जाएगा।
संभागीय परिवहन अधिकारी कपिल देव के अनुसार सहारनपुर, मुजफ्फरनगर तथा शामली के जिन आवेदकों के लाइसेंस प्राप्त न होकर वापस चले गए थे अथवा लाइसेंस धारकों को प्राप्त नहीं हो सके थे। उनके लाइसेंस लखनऊ से सहारनपुर के लाइसेंस पटल को प्राप्त हुए हैं। उन लाइसेंसों को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत आवेदकों को प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे लाइसेंस धारकों को अपनी फोटोयुक्त आवेदन के साथ अपने पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। जिन लाइसेंसों में आवेदकों द्वारा प्रस्तुत पता प्रमाण से भिन्न, अपूर्ण अथवा अस्पष्ट पता तथा पिन कोड गलत या अपूर्ण होगा उन्हें लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। ऐसे आवेदकों को पता बदलवाने के लिए फिर से आवेदन करना होगा। बताया कि मुजफ्फरनगर और शामली के आवेदकों को भी सहारनपुर में ही लाइसेंस मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed