फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Resolve to make parents aware about girl child education

बालिका शिक्षा के लिए अभिभावकों को जागरुक करने का संकल्प

Sat, 05 Mar 2022 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Resolve to make parents aware about girl child education
छुटमलपुर में नारी शिक्षा चौपाल का शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। ब्लॉक स्तरीय नारी शिक्षा चौपाल में बालिकाओं की शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली सुगमकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चौपाल का शुभारंभ बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक अतुल कुमार, बीईओ मुजफ्फराबाद पूनम मिश्रा, थानाध्यक्ष फतेहपुर सतेंद्र नागर, सीडीपीओ पुष्पा चौधरी और जिला संयोजक रुपाली हरित ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान आशा त्रिपाठी ने कहा कि महिला सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा जिसके लिए बच्ची को उच्च शिक्ष दिलाना बेहद जरूरी है। थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने कहा कि बच्चों को गुड टच और बेड टच की जानकारी माता पिता को जरूर देनी चाहिए। पुलिस हर वक्त सुरक्षा के लिए तत्पर है। पूनम मिश्रा ने कहा कि नारियों का सम्मान केवल सैद्धांतिक रूप से नहीं बल्कि व्यावहारिक रूप से भी होना चाहिए। यूपीएस झिंझोली और प्राथमिक स्कूल नंबर दो छुटमलपुर की बालिका अदीबा, शान, नव्या, सानिया, मिस्बाह, जायरा, सोफिया और सादिका ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम में मीना मंच कार्यक्रम के अंतर्गत अच्छा कार्य करने पर विभिन्न विद्यालयों के सुगमकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंजली आर्य एवं दीपा धीमान ने किया।

छुटमलपुर में कार्यक्रम में सम्मानित की गई शिक्षिकाएं

छुटमलपुर में कार्यक्रम में सम्मानित की गई शिक्षिकाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed