फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Resolve to bring the ideals of Sardar Patel to life

सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प

Sat, 31 Oct 2020 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Resolve to bring the ideals of Sardar Patel to life
गंगोह कोतवाली में सरदार पटेल की जयंती पर एकता की शपथ लेते पुलिसकर्मी - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह/चिलकाना/सरसावा/तीतरो। गंगोह के लाला किशन चंद राजकीय महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर प्राचार्य डॉ वर्तिका ढिल्लन ने स्टाफ एवं छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। नामदेव पब्लिक स्कूल में प्रबंधक पंकज कुमार ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। स्काउट-गाइड के सीनियर छात्र कबीर अरोड़ा व छात्रा अनन्या राजपूत ने शपथ दिलाई। इसके बाद प्रबंधक ने एकता के लिए दौड़ की मशाल को प्रज्जवलित किया। अरविन्द शर्मा, पीटीआई मनोज कौशिक, अनुराधा, गरिमा शर्मा आदि दौड़ में शामिल रहे। जवाहर गंज स्थित बाल विद्या मंदिर स्कूल में प्रधानाचार्य अर्चना शर्मा, आंकाक्षा शर्मा, राधिका शर्मा, मीनाक्षी कश्यप, नेहा कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन

थाना गंगोह पर सरदार पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।
चिलकाना नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ईओ जितेंद्र राणा, रिफाकत हुसैन, अशोक कुमार, रवि सैनी, अंकित कुमार, तालिब, अभिषेक जैन आदि उपस्थित रहे। पटनी स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक विनोद कुमार, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सहित कॉलेज के स्टाफ ने पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। प्रबंधक विनोद कुमार ने कहा कि पटेल ने देश की रियासतों के एकीकरण में भूमिका निभाई। नव जनोदय इंटर कॉलेज, जैजे इंटर कॉलेज, बीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज में भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। सरसावा नगर पालिका की वरिष्ठ लिपिक रूमा चौहान ने लौह पुरुष के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण कर कर्मचारियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सविता सिंह और डीएवी हाई स्कूल में प्रधानाचार्य देशबंधु शर्मा ने सरदार पटेल के सिद्धांतों एवं आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। तीतरो कोतवाली में थानाध्यक्ष छोटे सिंह ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। एसआई मुकेश दिनकर, रमेशचंद, बलवान सिंह, कांस्टेबिल सहेन्द्रपाल सिंह, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed