फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Resolve to bring Modi government again in the country

देश में फिर से मोदी सरकार लाने का दिलाया संकल्प

Tue, 08 Nov 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Resolve to bring Modi government again in the country
गंगोह के दूधला में अभिवादन स्वीकार करते केंद्रीय रेल मंत्री एवं अन्य - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारियों को संगठन को और मजबूत कर केंद्र में फिर से मोदी सरकार लाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यहां सभी यात्री सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। नगर के जैन बाग में आहूत बैठक में पहुंचे लोकसभा प्रभारी अश्वनी वैष्णव का राज्य मंत्री जसवंत सैनी, विधायक देवेंद्र निम और भाजपाइयों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी, अजीत राणा, सपन जैन, प्रदीप चौधरी, संजय राठी, मेलाराम पंवार, गौतम चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन

सांसद के दिवंगत पिता की प्रतिमा का किया अनावरण
गंगोह। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सोमवार शाम कैराना सांसद प्रदीप चौधरी के पैतृक गांव दूधला पहुंचकर सांसद के दिवंगत पिता विकास पुरुष के नाम से विख्यात पूर्व विधायक मास्टर कंवरपाल सिंह के नाम से बनाये गए राजकीय इंटर कॉलेज में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में प्रतिदिन केवल चार किलोमीटर रेल पटरियां बिछाई जाती थी अब भाजपा सरकार प्रतिदिन 12 किलोमीटर रेल पटरियां बिछा रही है। सांसद प्रदीप चौधरी ने उनका आभार जताया। राज्य मंत्री जसवंत सैनी और कुंवर ब्रजेश, विधायक कीरत सिंह, देवेंद्र निम, मुकेश चौधरी, मेयर संजीव वालिया, एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी आदि ने भी संबोधित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सतपाल सिंह, मृगांका सिंह, पूर्व विधायक महिपाल माजरा और नरेश सैनी, पदम सिंह ढायक़ी, संजय कमहेड़ा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश चौधरी आदि रहे। अध्यक्षता बटार खाप के चौधरी सोम सिंह शेरमऊ और संचालन राजसिंह माजरा ने किया।
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं के लिए रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रामपुर मनिहारान। विधायक देवेंद्र निम ने रेल मंत्री को ज्ञापन सौंप कर रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन सेंटर, शामली रूट पर एक्सप्रेस ट्रेन चलवाने, रेलमार्ग पर गांवों के मार्ग पर बने अंडर पास से पानी की निकासी की मांग की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौ. नक्षत्र पंवार ने दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को चलवाने के साथ गाड़ी नंबर 04019 को शामली से बढ़ाकर सहारनपुर तक चलवाने की मांग की। रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 की साइड कच्चे मार्ग को पक्का कराने के साथ स्टेशन पर शौचालय व हैंडपंप लगवाने की मांग की। समाजसेवी महमूद अहमद सेफी ने शामली सहारनपुर अम्बाला के बीच ईएमयू ट्रेन चलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed