{"_id":"6044f6ce8ebc3e14fe034918","slug":"resolve-the-problems-of-women-soon-mandalayukta-saharanpur-news-mrt5288103117","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की समस्याओं को जल्द सुलझाएं : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की समस्याओं को जल्द सुलझाएं : मंडलायुक्त
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान की मण्डलीय वर्चुअल समीक्षा बैठक लेते कमिश्नर एवी राजमौलि
- फोटो : SAHARANPUR
महिलाओं की समस्याओं को जल्द सुलझाएं : मंडलायुक्त
सहारनपुर। महिलाओं की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए एक सप्ताह का महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया जाए। यह बात मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहीं।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता महिला से जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी खुद जानकारी लेंगे। शिकायत निस्तारण में फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाएगा। महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को रोजगार मेलों का आयोजन किया जाए। उन्होंने बैठक में भाग नहीं लेने वाले उप निदेशक पंचायतीराज, उप निदेशक समाज कल्याण, क्षेत्रीय दुग्ध विकास अधिकारी और संयुक्त आयुक्त निबंधक सहकारिता को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने रविवार को मिशन शक्ति अभियान की मंडलीय वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और महाविद्यालयों में बालिकाओं को शौचालयों को सुदृढ़ किया जाए। जिन थानों में महिला शौचालय नहीं है, वहां इसका निर्माण कराया जाए। जिलाधिकारी अपने जनपदों में स्वयं सहायता समूहों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन कराएं। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान कोष के माध्यम से हिंसा पीड़ित महिलाओं के इलाज और पुनर्वास के लिए तीन से दस लाख रुपये तक की सहायता राशि के आवेदन पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर पर लंबित है। उन्होंने तीन दिनों में मंडल के आवेदन पत्रों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस उप महानिरीक्षक उपेेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पुलिस अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं होने से मंडल की आईजीआरएस से संबंधित 200 से 250 शिकायतें मिल रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक शिकायतों को गंभीरता से लें। बेहतर कार्य करने वाली 100 महिला कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे, जिलाधिकारी शामली जसजीत कौर ने मिशन शक्ति अभियान की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक शामली सुकिर्ति माधव, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रेमचंद, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर प्रणय सिंह, मुजफ्फरनगर आलोक यादव, शामली शंभूनाथ तिवारी सहित सभी मंडलीय अधिकारी वर्चुअली मौजूद रहे। इसके ही अपर आयुक्त (प्रशासन) डीपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकरी पुष्पेन्द्र सिंह आदि रहे।