{"_id":"63e926f6d408ce2a7901bcd9","slug":"resolve-the-problems-of-entrepreneurs-quickly-saharanpur-news-c-14-1-115852-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: उद्यमियों की समस्याओं का जल्द करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: उद्यमियों की समस्याओं का जल्द करें निस्तारण
Sun, 12 Feb 2023 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस में उद्योग बंधु की बैठक में यूपी निवेशक महाकुुंभ के समापन का सीधा प्रसारण देखते निव
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद स्तरीय निवेश कुंभ के तीसरे दिन रविवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन कार्यक्रम और राष्ट्रपति के संबोधन को दिखाया गया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रविवार को सर्किट हाउस सभागार में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की नगर निगम, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत निगम, उद्योग विभाग, माप-तौल विभाग एवं पुलिस विभाग संबंधी समस्याओं को सुना गया। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने राधास्वामी सत्संग क्षेत्र के पास औद्योगिक क्षेत्र में रोशनी के लिए हाई मास्ट लाइट, सड़कों के मरम्मत कार्य और सीसीटीवी कैमरे विधायक निधि से लगवाने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने पानी की निकासी, सफाई, कूड़ा निस्तारण, स्वीकृत सड़कों के निर्माण, विद्युत खंभे लगाने, जर्जर विद्युत तारों को बदलने, प्रकाश व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए बनाए गई सर्विस रोड से अवैध अतिक्रमण हटाने और देवबंद में खाली पड़ी भूमि को लेकर विभागीय स्तर से नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों के सुरक्षा की दृष्टि के तहत पुलिस की गश्त बढाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि उद्यमियों की समस्याएं दो विभागों से संबंधित हो तो वे आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं का जल्द समाधान कराएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में अप्रोच रोड बनाने के निर्देश दिए।
विधायक देवेंद्र निम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता, आईआईए के चेप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता, सीआईएस के अध्यक्ष रवींद्र मिगलानी आदि मौजूद रहे।