{"_id":"672bc50b296ec95bed09fad4","slug":"resolve-complaints-of-women-complainants-on-priority-basis-adg-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-135423-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाएं : एडीजीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाएं : एडीजीस
Thu, 07 Nov 2024 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मेरठ जोन के एडीजी डीके ठाकुर ने शहर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। अधीनस्थों को महिला फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की नसीहत दी। इस दौरान थाने में रिकॉर्ड चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बुधवार को एडीजी डीके ठाकुर शहर कोतवाली में पहुंचे। सबसे पहले एडीजी ने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मी से दर्ज शिकायतों और उनके निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद शस्त्रागार, मैस, बंदीगृह, कार्यालय, सीसीटीवी, आगंतुक कक्ष, मालखाना का निरीक्षण किया। अभिलेखों का अवलोकन कर रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। विवेचना निस्तारण की भी समीक्षा की। आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण की प्रगति देखी। उन्होंने साफ-सफाई को लेकर भी निर्देश दिए। इस दौरान डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा आदि मौजूद रहे।