फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Residues dumped in the field after cow slaughter, anger among villagers

गोकशी के बाद खेत में डाले अवशेष, ग्रामीणों में रोष

Wed, 25 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Residues dumped in the field after cow slaughter, anger among villagers
बिहारीगढ़। थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर के जंगल में बीती रात गोकशों ने गोकशी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब ग्रामीण खेतों में पहुंचे तो गोवंश के अवशेष पड़े देख उनमें रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने अवशेषों का परीक्षण कराते हुए उन्हें गड्ढा खोद दबवा दिया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने बृजेश कांबोज के खेत गोवंश के अवशेष पड़े होने की जानकारी दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर जुटे आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत करते हुए प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद पशु चिकित्सक डॉ. सुभाष मलिक और डॉ. तेजपाल शर्मा को मौके पर बुला कर अवशेषों की जांच कराई गई। जांच में अवशेष गोवंश के पाए गए। एसओ ने बताया कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही गोकशों को चिह्नित कर पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed