फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Residents expressed their desire to study

जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव के समक्ष संवासनियों ने जताई पढ़ने की इच्छा

Thu, 20 Oct 2022 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Residents expressed their desire to study
सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमिता द्वारा राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन छुटमलपुर, वृद्धाश्रम फतेहपुर भादो एवं बाल गृह बालिका पुष्पांजलि विहार सहारनपुर का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन में रह रहीं संवासिनियों के हिसाब से भोजन अपर्याप्त पाया गया। सचिव ने पर्याप्त मात्रा में भोजन तैयार करने के निर्देश दिए। सचिव के समक्ष वहां रहने वाली संवासिनियों ने स्कूल जाने की इच्छा व्यक्त की। इस पर अधीक्षिका को निर्देश दिए गए कि वे जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से इस संबंध में वार्ता कर इनकी शिक्षा की व्यवस्था कराएं। इस दौरान शिक्षण हेतु नियुक्त अध्यापिका निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाई गई। जनता रोड स्थित बालिका गृह में सचिव ने बालिकाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। छुटमलपुर स्थित वृद्धाश्रम के निरीक्षण में सचिव ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed