फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Research tradition will change in higher education institutions

Saharanpur News: उच्च शिक्षण संस्थाओं में बदलेगी शोध की परंपरा

Sat, 07 Jan 2023 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Research tradition will change in higher education institutions
उच्च शिक्षण संस्थाओं में बदलेगी शोध की परंपरा
विज्ञापन

सहारनपुर। उच्च शिक्षण संस्थाओं में होने वाले शोध की व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही शोध की परंपरा भी बदलने जा रही है। इससे एक ओर जहां शोध कार्यों में पारदर्शिता आएगी, वहीं इनकी विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शोध को लेकर कई दिशा निर्देश महाविद्यालयों एवं निजी संस्थानों को दिए गए हैं। इसके लिए बाकायदा अनुसंधान विकास प्रकोष्ठ गठित करने को कहा गया है।
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि उच्च गुणवत्ता के शोध के लिए उच्च शिक्षण संस्थाओं को तैयार करने के लिए कहा गया है। अब शोध के लिए योजना बनाने के लिए शिक्षक और विद्यार्थियों को मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि शोध करने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद के लिए या फेलोशिप से संबंधित अनेक अनुुदान योजनाएं चलती हैं, जिनका ज्यादातर विद्यार्थियों को पता ही नहीं होता है। यही वजह है कि विद्यार्थी शोध करने की सोच तक नहीं पाते हैं। लेकिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति में ऐसा कहा गया है कि विभिन्न प्रकार की शोध अनुदान योजनाओं से शिक्षकों और विद्यार्थियों को अवगत कराया जाए। इसके लिए कार्यशाला आयोजित की जा सकती है। शोध के लिए स्थानीय उद्योगों और अन्य शिक्षण संस्थानों के साथ अनुबंध भी किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर द्विपक्षीय शोध को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही शोध के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शोध के लिए शिक्षण संस्थाओं में अनुसंधान विकास प्रकोष्ठों का गठन किया जाना है। इसके लिए सभी महाविद्यालयों को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed