{"_id":"6011b5768ebc3e31874ef640","slug":"republic-day-is-linked-to-religion-caste-or-creed-not-nationality-saini-saharanpur-news-mrt522497686","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस धर्म, जाति या संप्रदाय से नहीं, राष्ट्रीयता से जुड़ा है - सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस धर्म, जाति या संप्रदाय से नहीं, राष्ट्रीयता से जुड़ा है - सैनी
विज्ञापन
ुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा धर्मसिंह सैनी को सम्म?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के आयुष, सहायता एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि गणतंत्र दिवस का किसी विशेष धर्म, जाति या संप्रदाय से न जुड़कर राष्ट्रीयता से जुड़ा है। यह राष्ट्रीय पर्व है।
पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेने के बाद उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक माहमारी के दौर में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ, शासन, प्रशासन और पुलिस कर्मियों के कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। परेड की कमांड सहायक पुलिस अधीक्षक सैय्यद अली अब्बास कर रहे थे। समारोह में मुख्य आरक्षी अफजाल अहमद और नरेश पाल सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संविधान हमारी गीता, बाइबिल और कुरान है : मंडलायुक्त
सहारनपुर। कमिश्नरी कार्यालय पर ध्वजारोहण के पश्चात मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि हमारा संविधान एक लोकतांत्रिक और न्यायपूर्ण है, यहां हर नागरिक को अपना नेता चुनने की आजादी है। संविधान ही हमारी गीता, बाइबिल और कुरान है। उन्होंने कहा कि 1939 में उनके दादा जी भी स्वतंत्रता संग्राम में लगभग 06 वर्ष के लिए जेल में रहे। इस दौरान उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण शरद श्रीवास्तव, सहायक निदेशक सूचना अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे। मंडलायुक्त एवी राजमौलि जब कार्यालय सेे कुछ दूर चले तो, कड़ाके की ठंड के बीच एक बुजुर्ग पर नजर पहुंची। उन्होंने अपनी कार रुकवाई और बुजुर्ग को कंबल दिया।
विज्ञापन
जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद से ऊपर उठकर देश हित में कार्य करें : जिलाधिकारी
सहारनपुर। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आजादी दिलाने के लिए वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इस दौरान शहीद नायक निशांत शर्मा को याद करते हुए उनके प्रति श्रृद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण किया। उन्होंने कहा कि जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद से ऊपर उठकर देश हित में कार्य करें । अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी आदि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
जनपदीय न्यायधीश ने किया ध्वजारोहण
सहारनपुर। जनपद न्यायाधीश सर्वेश कुमार ने जिला न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण किया। समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण एवं कोर्ट स्टाफ को राष्ट्र के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमिता, न्यायिक अधिकारी सुरेश चंद्र भारती, वीके लाल, अहसान हुसैन, अनिल कुमार, न्यायिक अधिकारी आदि मौजूद रहे। वहीं अधिवक्ता एसोसिएशन ने बार प्रांगण में ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि जिला जज सर्वेश कुमार ने शहीदों को नमन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता विशंबर सिंह पुंडीर ने विचार रखे। इस दौरान अध्यक्ष अभय सैनी, महासचिव राहुल त्यागी, घनश्याम सिंह, नितिन शर्मा, तुषार अग्रवाल, राज कुमार मौजूद रहे।