फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reports on Yamuna mining, six mafia and two stone crusher owners at midnight

यूपी: यमुना पर आधी रात को खनन, छह माफिया और दो स्टोन क्रेशर मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 May 2020 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Reports on Yamuna mining, six mafia and two stone crusher owners at midnight
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में अवैध खनन को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद खनन माफिया और स्टोन क्रेशर मालिकों का हौसला बुलंद है। बुधवार देर रात अवैध खनन के परिवहन की सूचना पर एसडीएम ने छापा मारा। अवैध खनिज से भरे आठ वाहनों को कब्जे में लिया। पांच वाहनों के चालक भी हिरासत में ले लिए, जबकि तीन के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने छह खनन माफिया और दो स्टोन क्रशर मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


बेहट कोतवाली प्रभारी अनंत देव मिश्र ने बताया कि बुधवार को दिन के समय प्रशासन ने यमुना नदी में किए जा रहे अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया था और कुल 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। दिन में बड़ी कार्रवाई के बावजूद रात के समय फिर से अवैध खनिज का परिवहन यमुना से शुरू हो गया। इसकी सूचना पर आधी रात को एसडीएम ने बेहट एवं कलसिया के बीच खनिज से भरे आठ ट्रकों को रोक लिया। तीन ट्रकों के चालक वाहनों को छोड़कर भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रकों को कब्जे में लेकर पांच चालकों को पकड़ा लिया। इनके पास खनिज के परिवहन से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले। सभी वाहनों एवं हिरासत में लिए गए ट्रक चालकों को पुलिस कोतवाली ले आई। पूछताछ में ट्रक चालकों ने बताया कि यह खनिज वह अपने मालिकों के कहने पर भगवती एवं पीएच स्टोन क्रशरों से भरकर लाए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: 56 दिन और 54 कत्ल... पढ़िए- पश्चिमी यूपी के जिलों की ये खास रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस, शामली से निर्देश देने वाले का भी नाम

ट्रक चालकों गालिब पुत्र नवाब निवासी चिर अंबेहटा थाना देवबंद, सद्दाम पुत्र अब्दुल निवासी छपार, नदीम पुत्र अब्दुल निवासी कुटेसरा थाना चरथावल मुजफ्फरनगर, जाहिद पुत्र महमूद निवासी खूबार थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर, अंकित पुत्र सुरेश निवासी गांव बास्तम थाना देवबंद, ट्रक मालिक जितेंद्र बालियान निवासी मुजफ्फरनगर, शामली निवासी विपिन चौधरी, पीएच एवं भगवती स्टोन क्रशर के मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अहम बात ये है कि शामली के विपिन चौधरी का नाम सामने आया है, जिसने व्हाट्सएप पर सात वाहनों के नंबर भेजे हैं और वाहनों को निकालने के लिए एंट्री की बात की। पुलिस की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट में भी विपिन चौधरी की बातचीत को अंकित किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed