फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Report to be made on people who blocked the mini bypass'

‘मिनी बाईपास में अवरोध बने लोगों पर दर्ज हो रिपोर्ट’

Sat, 14 Dec 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
'Report to be made on people who blocked the mini bypass'
सर्किट हाउस में बैठक लेते कमिश्नर संजय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने शुक्रवार को विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की बिंदुवार प्रगति पर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए। जिससे प्रदेश में मंडल के तीनों जनपदों को उच्च रैंकिंग प्राप्त हो सके। मिनी बाईपास में अवरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ मंडलायुक्त ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त संजय कुमार ने मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं के तहत मुजफ्फरनगर में 220 केवी विद्युत उपकेन्द्र खतौली के लिए चिह्नित की गई भूमि का दर निर्धारण न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शुक्रताल स्थल का सौंदर्यीकरण कार्य तत्काल आरंभ कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि देवबंद में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण की घोषणा के तहत चिह्नित भूमि स्वास्थ्य विभाग को अभी तक हस्तांतरित नहीं हुई है। उन्होंने एडीएम-ई को तत्काल भूमि हस्तांतरित कराने हेतु निर्देशित किया। राजकीय इंटर कालेज दूधला के निर्माण के लिए शासन स्तर से धन आवंटन कराने के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिए। सहारनपुर मिनी बाईपास को कुछ लोगों द्वारा उखाड़ने के बारे में लोक निर्माण विभाग के अभियंता ने बताया संबंधित लोग जिलाधिकारी की ओर से निर्धारित दो गुना दर से इतर चार गुना भुगतान की मांग कर रहे हैं। इस पर उन्होंने संबंधितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि विश्राम केन्द्रों पर रहने की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से व्यवस्था का परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक निदेशक, बेसिक शिक्षा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के सभी विद्यालयों में निरीक्षण किए जाएं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गागलहेड़ी से बिहारीगढ़ तक बनाए गए दो लेन हाईवे पर छुटमलपुर से पहले जो डायवर्जन है वहां रिफलेक्टर लगवाए जाएं। इस दौरान जिलाधिकारी सहारनपुर आलोक कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी शामली अखिलेश सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहारनपुर विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed