{"_id":"e3c5587e13e847056db32d251252d3d4","slug":"report-to-be-filed-against-the-contractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के खिलाफ दर्ज हो रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के खिलाफ दर्ज हो रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान स्कूल के निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता की जानकारी मिलने पर मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने ठेकेदार के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।
मंडलीय अधिकारियों को भी अधूरी जानकारियों पर फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिया कि जिलास्तरीय अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त कर उनको फीड कराकर पूर्ण विवरण सहित बैठक में आए और यह देखें कि अधिकारी गांव में भ्रमण कर रहे है या नहीं। उन्होंने मुजफ्फरनगर में अधिकारियों द्वारा गांव में कम भ्रमण केए जाने पर नाराजगी प्रकट की।
मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कहा कि बाबू रिपोर्ट बना देते है अधिकारी उसको लेकर बैठक में चले आते हैं, उसे जांचते भी नहीं। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी किसानों का पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि उन्हें मिलने वाली योजनाओं का लाभ तुरंत मिल सके।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता विद्युत को लक्ष्य के अनुरूप कार्य न किए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक कर भौतिक लक्ष्य के पूर्ति करने के आदेश दिए। इसके अलावा नए कनेक्शन, मीटर को बाहर कराने और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
अपर निदेशक स्वास्थ्य के बैठक में अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए बुलाया गया तथा भविष्य में समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा मंडल में सभी डाक्टर्स को गांव में भ्रमण करने पीएचसी, सीएचसी आदि पर समय से मौजूदगी का सत्यापन किया जाए और अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोक दिया जाए।
उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में आया है कि कुछ डाक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे हैं, दवा क्रय करने के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट है।
मंडलायुक्त ने अपर निदेशक को गर्भ परीक्षण करने वाले नर्सिंगहोम पर छापे मारने के साथ ही दोषी नर्सिंगहोम के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिये। मुख्य विकास अधिकारी मोनिका रानी ने आयुक्त को अवगत कराया कि सढौली हरिया में स्कूल की जो बिल्डिंग बनी है वह बहुत खराब है।
बिल्डिंग की जांच 03 विभाग के अधिशासी अभियंताओं से कराई गई है। इस पर मंडलायुक्त ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।
मंडलायुक्त ने कुक्कुट विकास, कामधेनु, मीनी कामधेनु योजना, नवीन उद्यान रोपण, मधुमक्खी पालन, बागवानी मिशन, लोहिया ग्राम, लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन, सड़कों के सुदृढ़ीकरण, फोरलेन, आंतरिक गलियों, सीसी रोड, पेयजल परियोजनाओं, हैंडपंप रिबोर, कौशल विकास, जननी सुरक्षा, टीकाकरण, पोस्टमार्टम हाउस निर्माण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मल्टीसेक्टोरियम योजनाओं, सर्वशिक्षा अभियान, माध्यमिक शिक्षा अभियान, माडल स्कूल, पीएचसी, सीएचसी, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, इंदिरा आवास आदि योजना की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में डीएम पवन कुमार, डीएम मुजफ्फरनगर निखिल चंद्र शुक्ला, सीडीओ, वीके सिंह, एपी शर्मा, एडीएम ओपी वर्मा, आरपी उपाध्याय सहित सभी मंडलीय अधिकारी उपस्थित थे।