फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report of murder on four youths after hours of uproar

घंटाें चले हंगामे के बाद चार युवकों पर हत्या की रिपोर्ट

Mon, 11 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Report of murder on four youths after hours of uproar
माली में युवक का शव पहुंचने के दौरान तैनात अर्धसैनिक बल के जवान - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। रविवार रात अनुसूचित युवक की दुर्घटना में मौत के बाद घंटों चले हंगामे के बाद आखिरकार गुर्जर पक्ष के चार युवकों पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सोमवार को भारी तनाव के बीच बीएसएफ और पीएसी के जवानों की मौजूदगी में बेहद गमगीन माहौल में अनुसूचित जाति के युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव माली निवासी बाइक सवार अनुसूचित जाति के युवक मुलायम पुत्र प्रीतम की रविवार की देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हा गई थी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना के बाद गांव में अनुसूचित जाति और गुर्जरों के बीच तनाव पैदा हो गया था। रात में भारी पुलिस बल गांव में तैनात कर किसी तरह स्थिति काबू में की गई थी। पीड़ित पक्ष हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़ा था। देर रात मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने हिमांशु एवं सुधांशु पुत्रगण ओमपाल, मोमित फौजी पुत्र मांगेराम और रणबीर के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद अनुसूचित समाज के लोग शांत हो गए थे।
विज्ञापन

सोमवार की दुपहर बाद ढाई बजे जब मुलायम का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। आस पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग माली गांव पहुंचे। बढ़ती भीड़ को देख कर प्रशासन ने पुलिस और पीएसी बल के साथ ही एक टुकड़ी बीएसएफ के जवानों की भी गांव में तैनात की। इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीओ सदर नीरज सिंह, प्रभारी निरीक्षक चित्रांशु गौतम, थाना प्रभारी सूबे सिंह, फतेहपुर एसओ सतेन्द्र कुमार नागर, एसओ कोतवाली देहात मनोज चाहल, जनकपुरी एसओ अविनाश गौतम आदि मौजूद रहे। सीओ सदर नीरज सिंह ने बताया कि गांव में शांति है। फिर भी एहतियात के तौर पर बीएसएफ और पीएसी को तैनात किया गया है।

युवक का शव पहुंचने के दौरान माली में तैनात पुलिस बल और अधिकारी

युवक का शव पहुंचने के दौरान माली में तैनात पुलिस बल और अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed