{"_id":"622e355bb932ae64d71b6003","slug":"report-filed-against-three-sp-leaders-including-councillor-12-unknown-saharanpur-news-mrt5803097193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद सहित तीन सपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 12 अज्ञात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद सहित तीन सपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 12 अज्ञात
विज्ञापन
वेयर हाउस के पास ऑब्जर्वर के संपर्क अधिकारी की गाड़ी रोककर किया था हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सेंट्रल वेयर हाउस के पास ऑब्जर्वर के साथ चल रही संपर्क अधिकारी की गाड़ी को रोककर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने थाना जनकपुरी में सपा से पार्षद टिंकू अरोड़ा, नागेंद्र राणा और इसरार प्रमुुख एवं 12 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के भी प्रयास शुरू कर दिए हैं।
दरअसल, मतदान होने के बाद सभी ईवीएम जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस के स्ट्रांग रूम में रखी गई थी। इसके बाद वेयर हाउस के सामने सपा कार्यकर्ता टेंट लगाकर बैठ गए थे। उन्होंने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए निगरानी करने का दावा किया था। मतगणना से एक दिन पहले ऑब्जर्वर की गाड़ी सेंट्रल वेयर हाउस के अंदर से निकली थी। उनके पीछे संपर्क अधिकारी की गाड़ी थी। सपा कार्यकर्ताओं ने निजी गाड़ी होने का हवाला देते हुए पीछा कर कार को रुकवा लिया और हंगामा करते हुए तलाशी लेने के बाद ही उसे जाने दिया था।
सीओ नीरज कुमार ने बताया कि इस मामले में सपा से पार्षद टिंकू अरोड़ा, सपा नेता नागेंद्र राणा और इसरार प्रमुख और 12 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालना, सड़क पर अफरातफरी का माहौल पैैदा करना और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। राकेश केमिकल चौकी इंचार्ज नितिन की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
वीडियो के आधार पर किए जा रहे चिह्नित
सेंट्रल वेयर हाउस और उसके पास भी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। वहीं, हंगामा करने वाले दिन पुलिस की ओर से वीडियो भी बनाई गई थी, जिसके आधार पर हंगामा करने वाले अज्ञात आरोपियों को पुलिस चिह्नित कर रही है।