{"_id":"66847349ce971823280de359","slug":"report-filed-against-three-including-a-doctor-in-case-of-gang-rape-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-106117-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सामूहिक दुराचार के मामले में चिकित्सक समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सामूहिक दुराचार के मामले में चिकित्सक समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज
Wed, 03 Jul 2024 03:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। महिला का धर्मपरिवर्तन कराकर शादी रचाने व सामूहिक दुराचार के मामले में हिंदू संगठन बजरंग दल के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी चिकित्सक समेत तीन लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि अभी इसमें कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कोलकाता निवासी महिला ने गंगोह के मोहल्ला कोटला निवासी चिकित्सक अहबार हुसैन पर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह रचाने और बाद में साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगाया था। पीडि़ता को साथ लेकर बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक अहबार हुसैन, उसके साथी डॉ. आरिफ और शहजाद के विरुद्ध संगीन धाराओं रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने कहा कि यह लव जिहाद का मामला है। चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ अशोक सिसोदिया का कहना है कि जल्द ही कोर्ट के समक्ष महिला के बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।