फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed against Shayan Masood, son of BSP candidate Khatija Masood

Saharanpur News: बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद के बेटे शायान मसूद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 May 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 01 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Report filed against Shayan Masood, son of BSP candidate Khatija Masood
सहारनपुर। एक सपा नेता ने सदर बाजार थाने में बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद के बेटे शायान मसूद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। शायान मसूद पूर्व विधायक इमरान मसूद के दामाद हैं। पुलिस ने शायान मसूद के साथ नामजद हुए अन्य युवकों के घरों पर भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि गत सप्ताह मिशन कंपाउंड में एक डिबेट हुई थी। बसपा, सपा, भाजपा, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के नेता मौजूद थे। महापौर पद की बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद का बेटा शायान मसूद भी डिबेट में शामिल थे। सपा नेता हैदर रऊफ भी यहां पर मौजूद थे। डिबेट में शायान मसूद ने सपा पर कोई टिप्पणी की। जिसका सपा नेता को बुरा लगा। वहीं, सपा नेता हैदर ने भी टिप्पणी कर दी। हैदर रऊफ का आरोप है कि डिबेट खत्म होने पर पार्क से बाहर निकलते हुए शायान मसूद और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हवा में फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि सपा नेता की ओर से शायान मसूद समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें पांच आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed