फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed against Haji Iqbal his brother and sons

Saharanpur News: हाजी इकबाल, भाई और बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Report filed against Haji Iqbal his brother and sons
सहारनपुर/बेहट। पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल, उसके भाई महमूद अली और चार बेटों जावेद, अफजाल, वाजिद, जावेद के खिलाफ सहारनपुर के कारोबारी अमित जैन ने हमला कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन्होंने अपने गैंग के सदस्य महबूब निवासी बादशाही बाग से उस पर जानलेवा हमला कराया। जिसमें वह हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। मिर्जापुर थाना पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर हमलावर महबूब को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सहारनपुर के चिलकाना रोड निवासी कारोबारी अमित जैन ने मिर्जापुर थाने पर यह मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार शाम किसी काम से मिर्जापुर गया था, जब वह कार से लौट रहा था तो ग्लोकल यूनिवर्सिटी से कासमपुर मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार महबूब पुत्र अब्दुल रहमान ने उस पर गोली चलाई, जो उसके हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि महबूब ने यह कहते हुए हमला किया कि उसने हाजी इकबाल और उसके बेटों के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज कराया है और गवाही दी तो अच्छा नहीं होगा। कारोबारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मिर्जापुर पुलिस ने मुख्य आरोपी महबूब को बाइक और तमंचे समेत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर थाने पर कारोबारी अमित जैन की ओर से हाजी इकबाल उसके भाई और बेटों समेत आठ लोगों के खिलाफ हमला कराने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी महबूब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसका साथी शाहनवाज उर्फ टोंटी निवासी मिर्जापुर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
जेल में हैं चार बेटे और भाई
सहारनपुर। खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के खिलाफ करीब तीन दर्जन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह कई मामलों में वांछित चल रहा है। डीआईजी की ओर से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। जिसे पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है। हालांकि पुलिस कई मामलों में शामिल हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और चार बेटों जावेद, वाजिद, अलीशान व अफजाल को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। महमूद अली चित्रकूट जेल में है, जबकि चारों बेटे यहां जिला कारागार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed