{"_id":"6022b35e8ebc3e4b3a33e7ce","slug":"report-filed-against-accused-of-objectionable-comment-on-rakesh-tikait-saharanpur-news-mrt5245348117","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नकुड़। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की वीडियो वायरल होने के बाद भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश चौधरी ने तहरीर दिया है कि देकर ढायकी गांव में अपने मामा के यहां रह रहे कैराना शामली निवासी युवक चौधरी राकेश टिकैत को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि वायरल वीडियो में आरोपी युवक टिकैत पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक दिनेश चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, भाकियू के जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पदाधिकारियों ने एसएसपी डा. एस चनप्पा से बातचीत की। सीओ अरविंद पुंडीर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।