फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report against three including municipal clerk

नगर निगम लिपिक सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 05 Mar 2022 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Report against three including municipal clerk
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने जांच के बाद फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के आरोप में नगर निगम के एक लिपिक सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि कुछ लोगों ने संपत्ति के विवाद में एक महंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी से मामले से जुड़ी एक पीड़िता की जन्मतिथि तीन मई 2004 दर्शाकर पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कराया गया था, जबकि महिला की जन्मतिथि मार्च 2003 थी। शिकायत मिलने पर सीओ प्रथम प्रीति यादव और थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित से मामले की जांच कराई। एसएसपी ने बताया कि जो प्रमाण पत्र जारी किया गया था, उसका नगर निगम में कोई रिकार्ड नहीं मिला। प्रमाण पत्र 2004 में जारी किया गया था, जबकि जिस नियम के तहत प्रमाणपत्र जारी हुआ था। वह नियम ही 2008 में लागू हुआ था। जांच में प्रमाण पत्र के फर्जी होने की पुष्टि हुई है। एसएसपी ने बताया कि नगर निगम के लिपिक सुरेंद्र पाल सहित और दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिलाओं की भूमिका भी संदिग्ध है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed