फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report against 11 deposits, village sealed

11 जमातियों के खिलाफ रिपोर्ट, गांव सील

Sat, 04 Apr 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Report against 11 deposits, village sealed
चिलकाना के गांव दुमझेडा को सेनेटाइज करने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/चिलकाना। गांव दुमझेड़ा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देश पर पूरे गांव को सील कर दिया गया है। गांव में भारी पुलिस बल तथा पीएसी तैनात कर दी गई है। 11 जमातियों के खिलाफ एसएसपी दिनेश कुमार के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जमातियों के संपर्क में आने वाले दस लोगों को चिह्नित कर बीती रात ही सेंटर भेज दिया गया। पूरे गांव को दोबारा सैनिटाइज किया जाएगा। चार मस्जिदों को भी सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन

चिलकाना के गांव दुमझेड़ा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन, स्वास्थ्य महकमा हरकत में है। जिलाधिकारी, एसएसपी, सीएमओ सहित मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फतेहपुर स्थित कोविड-19 अस्पताल का भी दौरा किया। थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि शनिवार को गांव दुमझेड़ा में पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के आदेश पर जमातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हलका इंचार्ज एसआई सचिन शर्मा की तहरीर पर असम के बारपेटा जनपद निवासी अलअमीन अहमद, रहीमुद्दीन, मोइनुल हक, फजल हक, अफलुद्दीन, शरीफुद्दीन, अक्काश अली, सिराजुलहक, हशमत अली, सनिदुल हक, अबू समा के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन पर आईपीसी की धारा 188 संक्रमण फैलाने तथा आपदा जैसी संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

-----
जानकारी छिपाई तो होगी एफआईआर : डीएम
चिलकाना के गांव दुमझेडा में आसाम का एक जमाती कोरोना से संक्रमित मिलने के बाद जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने प्रशासनिक तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव का दौरा किया। ग्रामीणों से कहा कि यदि कोई जमाती किसी के संपर्क में आया है, तो तुरंत सूचित कर दें अन्यथा जानकारी मिलने के बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। शनिवार की सुबह जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह, सीएमओ बीएस सोढ़ी, सीओ सदर सीपी शर्मा, स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस बल के साथ गांव दुमझेड़ा पहुंचे। डीएम ने उस मस्जिद को देखा जहां जमाती रुके हुए थे। ग्राम प्रधान मोहम्मद आकिल से जमातियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। डीएम ने कहा कि जमाती पड़ोस के गांव नल्हेड़ा में भी गए थे। इसके अलावा जमाती कहां-कहां गए, किसके संपर्क में रहे, कहां खाना खाया आदि के बारे में जानकारी की जा रही है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि पूरे गांव को पुन: सैनिटाइज किया जाए तथा गांव नल्हेडा को भी सैनिटाइज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जमातियों के संपर्क में आए दस को भेजा सेंटर
चिलकाना। सीएमओ बीएस सोढ़ी ने बताया कि पूरे गांव को तथा चार मस्जिदों को रात में ही सैनिटाइज किया गया था। अब गांव के घर-घर जाकर जमातियों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। कहा कि जमातियों के संपर्क में रहे इमाम इब्राहिम तथा दस लोगों को रात में चिलकाना के डीटीएस डिग्री कॉलेज में बनाए गए सेंटर में रखा गया था। जिन्हें शनिवार की सुबह आईआईटी परिसर स्थित क्वारंटीन वार्ड भेज दिया गया है।

--------------
पीएसी गांव में घूमी
चिलकाना। एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह तथा सीओ सदर सीपी शर्मा ने पुलिस तथा पीएसी के साथ पूरे गांव में घूम-घूम कर संपर्क में आए लोगों को अपनी जांच कराने के लिए निर्देश दिए। सीएचसी सरसावा के प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि गांव दुमझेड़ा में एक जमाती के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार की आधी रात तक पूरे गांव को सैनिटाइज किया गया। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से जानकारी एकत्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed