{"_id":"5f9083228ebc3e9b96616612","slug":"remove-hurdle-to-start-cng-filling-station-mandalayukta-saharanpur-news-mrt50720071","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएनजी फीलिंग स्टेशन शुरू कराने की बाधा दूर करें: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएनजी फीलिंग स्टेशन शुरू कराने की बाधा दूर करें: मंडलायुक्त
विज्ञापन
- सहारनपुर में संचालित होने हैं आठ सीएनजी फिलिंग स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने सहारनपुर में स्थापित होने वाले आठ सीएनजी फीलिंग स्टेशन के कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला पूर्ति अधिकारी को फटकार लगाई और वेतन रोकने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास योजना में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम को निर्देश दिया कि वह भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन से औपचारिकता पूर्ण कराकर अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कराएं।
मंडलायुक्त ने कैंप कार्यालय पर भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन के अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और आरटीओ के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सीएनजी वाहनों के संचालन से प्रदूषण में कमी आएगी।
वहीं संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि शहर में संचालित अवैध व्यावसायिक वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए। टीमें गठित करके ऐसे अवैध व्यावसायिक वाहनों को सीज किया जाए। ऑटो व ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किए जाएं।
विज्ञापन
- भारत पैट्रोलियम कार्पोरेशन के प्रबंधक अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि यदि एनओसी मिल जाए तो कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा, आरटीओ कपिल देव सिंह, मैनेजर भारत पैट्रोलियम अनुपम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।