फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Removal of middle road, deadlock should end: Ramdev

निकाला जाए बीच का रास्ता, खत्म होना चाहिए गतिरोध : रामदेव

Thu, 24 Dec 2020 10:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Removal of middle road, deadlock should end: Ramdev
सहारनपुर के कोर्ट रोड़ स्थित पतंजलि के मैगा स्टोर के उदघाटन समारोह में पहुंचे योगगुरू बाबा राम द? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा आंदोलन और यह गतिरोध ज्यादा लंबा नहीं खिंचना चाहिए, बल्कि बीच का रास्ता निकालकर खत्म होना चाहिए। कुछ बातें किसानों को समझनी होंगी और कुछ सरकार को। किसानों का भी तिरस्कार ना हो और सरकार जो बेहतर करना चाहती है, वह भी हो जाए। यदि गतिरोध लंबा चलता है तो इससे किसान और राष्ट्र दोनों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को योग गुरु रामदेव सहारनपुर में कोर्ट रोड पर पतंजलि मेगा स्टोर का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। खेती किसानी को बेहतर बनाने और किसानों को उनकी उपज बेचने को उपयुक्त बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नीति बनाई जा रही हैं। देश की अर्थव्यवस्था में किसान का योगदान अमूल्य है, उसे नकारा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो तरह से विकास की संभावनाएं हैं, एक तो किसानों को नये अवसर उपलब्ध कराकर और दूसरा तकनीकी, उन्नत बीज, सही बाजार उपलब्ध कराकर तथा फसलों का वाजिब दाम दिलाकर। सरकार यह स्पष्ट कर चुकी है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बंद नहीं किया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि जल्दी ही कोई ना कोई रास्ता निकलेगा और यह गतिरोध समाप्त होगा। इस गतिरोध से किसानों को भी नुकसान है, क्योंकि नई फसल की तैयारी के लिए किसानों को जुटना है। वहीं, तनातनी से राष्ट्र का विकास भी बाधित होता है। इस दौरान पतंजलि मेगा स्टोर के संचालक विवेक गुप्ता, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया सहित शहर के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर में फूड पार्क (फूड प्रोसेसिंग प्लांट) लगाने की मांग
सहारनपुर। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता और उनके साथियों ने योग गुरु स्वामी रामदेव को ज्ञापन देकर पतंजलि की तरफ से सहारनपुर जिले में फूड पार्क (फूड प्रोसेसिंग प्लांट) स्थापित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में बेहट क्षेत्र फल पट्टी है, इसमें अमरूद, लीची आदि फलों की बड़े पैमाने पर खेती होती है और कामगार भी आसानी से मिल सकते हैं, इसलिए भविष्य में यहां फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाकर उत्तराखंड की तरह ही सहारनपुर जिले के विकास में योगदान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed