{"_id":"638e0e33426a3c61e90210bb","slug":"remarries-has-widowed-daughter-in-law-with-a-youth-by-father-in-law-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ससुर ने कायम की ऐसी मिसाल, विधवा बहू का बेटी की तरह किया कन्यादान, दहेज में दी लग्जरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ससुर ने कायम की ऐसी मिसाल, विधवा बहू का बेटी की तरह किया कन्यादान, दहेज में दी लग्जरी कार
Mon, 05 Dec 2022 08:59 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 05 Dec 2022 08:59 PM IST
सार
Saharanpur News : ससुर ने ऐसी मिसाल कायम की है, जिसके बारे में जानकर हर कोई तारीफ कर रहा है। उन्होंने विधवा बहू का बेटी की तरह कन्यादान किया है। वहीं दहेज में लग्जरी कार और लगदी भी दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बड़गांव में विधवा पुत्रवधू का पुनर्विवाह कर बहू को नई जिंदगी देने वाले गांव सांवत खेड़ी के पूर्व प्रधान जंगपाल सिंह और उनकी पत्नी उषा समाज के लिए एक मिसाल बनकर सामने आए हैं।
विज्ञापन
सावंत खेड़ी के पूर्व प्रधान जंगपाल सिंह के पुत्र शुभम (23) की शादी पिछले नवंबर माह में मेरठ के सलावा निवासी मोना के साथ हुई थी। शादी के तीन माह बाद ही 15 जनवरी को शुभम की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद पूर्व प्रधान ने बहू को बेटी की तरह रखा और उन्हें उसके विधवा होने पर भविष्य की चिंता सताने लगी। पूर्व प्रधान ने हरियाणा के गोलनी निवासी अपने भांजे सागर के साथ मोना का रिश्ता तय कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Nagar Nikay Chunav: बिजनौर की 10 पालिकाएं सामान्य, दो एससी के लिए आरक्षित, जानें हर सीट का हाल
विज्ञापन
रविवार को कस्बे के एक बैंक्वेट हाल में पूर्व प्रधान ने बड़े ही धूमधाम से भव्य समारोह आयोजित कर पुत्रवधू मोना का भांजे से विवाह करा दिया। कन्यादान भी पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी ने ही किया। बताया कि भांजा सागर पढ़ा-लिखा व संपन्न परिवार से है। पूर्व प्रधान ने पुत्रवधू के पुनर्विवाह में लग्जरी कार व 1.51 लाख रुपये नगद सहित काफी दान दहेज भी दिया है।
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: आरक्षण सूची जारी, सहारनपुर में महिला बनेगी मेयर, देखें नगर पंचायत की पूरी सूची