फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Remains of cow found in the field, uproar of the villagers

खेत में मिले गाय के अवशेष, ग्रामीणों का हंगामा

Mon, 25 Oct 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Remains of cow found in the field, uproar of the villagers
बेहट/ छुटमलपुर (सहारनपुर)। गांव करौंदी से रविवार की रात में चोरी की गाय के अवशेष एक खेत में पड़े मिले। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा गांव में 20 दिन में चोरी की यह तीसरी वारदात है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव करौंदी निवासी विनोद पुत्र छोटन सिंह की घर के पास ही पशुशाला है। रविवार की रात में उनकी दुधारू गाय चोरी कर ली गई। पीड़ित को चोरी की जानकारी सोमवार सुबह हुई। उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इस पर ग्रामीण गाय की तलाश में निकल पड़े। गांव के पास ही मंडोरा मार्ग पर सड़क किनारे एक खेत में गाय के कुछ अवशेष पड़े मिले। पीड़ित ने अवशेषों के पास पड़ी रस्सी से अपनी गाय की पहचान की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा 20 दिन पूर्व भी गांव में शराब के ठेके पर चोरी हुई थी। इसके अलावा अमित की दुकान में चोरी की घटना हुई। आज तक कोई सी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ। ग्रामीणों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाया और मृत गाय का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके अवशेष जमीन में दबाए।
विज्ञापन

उधर, बजरंग दल के कार्यकर्ता जिला संयोजक हरीश कौशिक के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ रोष जताते हुए घटना के खुलासे की मांग की। कहा यदि पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ रही गोकशी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया तो बजरंग दल कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed