{"_id":"67df10443f6eeb5f0408f21a","slug":"relationships-are-being-murdered-people-are-becoming-murderers-over-trivial-matters-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-145381-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रिश्तों के हो रहे कत्ल, मामूली बातों पर बन रहे कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रिश्तों के हो रहे कत्ल, मामूली बातों पर बन रहे कातिल
Sun, 23 Mar 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। समाज में हो रहे बदलाव के चलते इंसानी जज्बात भी बदल गए हैं। हाल ही में हुई मेरठ की घटना में जहां पत्नी और उसके प्रेमी की क्रूरता देखी गई थी, वहीं अब सांगाठेड़ा गांव की वारदात में पति का क्रूर चेहरा सामने आया है, जो झकझोर कर देने वाला है। इस वारदात ने सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर समाज किस तरफ जा रहा है। छोटी-छोटी बातों को लेकर व्यक्ति इतना आक्रोशित हो रहा है जो अपनों का खून बहाने से भी पीछे नहीं हट रहा।
दरअसल, पिछले कई दिनों से मेरठ की वारदात सुर्खियाें में थी, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के सीने में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारा और शव के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। इसके बाद उसे ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया। इस घटना में एक पत्नी की क्रूरता सामने आई थी। यह स्थिति तब थी जब दोनों ने कुछ साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। इस घटना से साफ है कि इंसान स्वार्थ में कितना अंधा हो गया है, जो इच्छा पूरी करने के लिए अपनों का ही खून बहा रहे हैं। सांगाठेड़ा गांव की घटना में भी प्रेम संबंध सामने आ रहे हैं। हालांकि इसमें पति का क्रूर चेहरा सामने आया। इस वारदात में जिस तरीके से तीन मासूमों को मौत के घाट उतारा गया, वह बेहद दर्दनाक है। अगर पति को शक था कि तो वह बैठकर बात कर सकता था। चिकित्सकों का मानना है कि सामाजिक ढांचा इस तरह का हो गया है, जिसमें मनुष्य पर तनाव हावी हो रहा है। तनाव के कारण ही मनुष्य आपा खो रहा है, जिसमें वह यह नहीं देख पा रहा है, कि जिसकी वह जान ले रहा है वह कौन है।
सब्जी कम मिलने पर ही कर दी थी पत्नी की हत्या
अक्तूबर 2024 में नकुड़ क्षेत्र में भी एक ऐसा हत्याकांड सामने आया था, जिसमें पति ने सिर्फ इस बात पर पत्नी की हत्या कर दी थी कि उसे खाने में सब्जी कम मिली थी। दरअसल, आरोपी इबने अली दोपहर के समय अपने घर पहुंचा था। पत्नी शहनाज (56) ने उसे खाना दिया, जिसमें सब्जी कम पड़ गई थी। इसे लेकर दोनों में बहस हुई। इसके बाद आरोपी ने तवे से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था।