फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rejuvenation work of railway station started with Rs 15.18 crore

Saharanpur News: 15.18 करोड़ रुपये से रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम शुरू

Sun, 06 Aug 2023 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rejuvenation work of railway station started with Rs 15.18 crore
-प्रधानमंत्री ने अमृत भारत योजना के तहत होने वाले कार्यों का वर्चुअली किया शिलान्यास
विज्ञापन


-विश्व स्तरीय सुविधाओं से होगा सुसज्जित, स्टेशन भवन एवं परिसर को दिया जाएगा नया स्वरूप

फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसके लिए स्टेशन भवन व परिसर को नया स्वरूप दिया जाएगा। 15.18 करोड़ रुपये से रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने का काम शुरू हो गया है। अप्रैल 2024 तक कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य है।
रविवार को रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यों का वर्चुअली शिलान्यास किया। इससे पूर्व स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि सहारनपुर को तीन सौगात मिली है। सहारनपुर के अलावा टपरी और देवबंद रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प होगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जो वायदा किया था, उसे मई में पूरा किया जा चुका है। अब रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने का वायदा भी जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसदीय कार्य एवं औद्योगिक राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि दिल्ली से टपरी वाया रामपुर मनिहारान रेल मार्ग का विद्युतीकरण पूरा किया गया। वंदे भारत ट्रेन सहारनपुर को मिली। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ व सबका विकास की नीति पर कार्य करती है।
पद्ममश्री भारत भूषण ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी को जागरूक होकर निभाएं। रेलवे का विकास तेजी के साथ हो रहा है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही है। आने वाले समय में यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक महावीर राणा, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, जगपाल सिंह, महीपाल सिंह माजरा, एडीआरएम जीएस नारंग, डीसीएम पवनीश कट्टल, स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी, सीएमआई प्रदीप गिल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
ये होंगे काम, जो हुए शुरू
रेलवे स्टेशन पर उन्नत प्रकाश, पार्किंग, फूड कोर्ट, स्वचालित सीढ़ियां (एस्कलेटर), लिफ्ट, पार्सल सेवा, विश्राम गृह, रिजर्वेशन काउंटर, भारतीय संस्कृति की झलक, आगमन एवं प्रस्थान, दिव्यांगजन एवं जरूरी यात्री सुविधा मिलेगी। रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण में 15.18 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

क्या बोले जनप्रतिनिधि

नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना से रेलवे स्टेशन कायाकल्प होगा। अगले साल रेलवे स्टेशन का स्वरूप बदला नजर आएगा। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि 70 सालों पर मोदी सरकार के नौ साल भारी है। गठबंधन तो हवा में उड़ जाएगा। तेजी के साथ विकास हो रहा है। रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ रही हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर खासा सुधार हो रहा है। अब रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना से आधुनिक सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed