फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Registry office closed due to employee's corona getting infected

कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने से बंद रहा रजिस्ट्री कार्यालय

Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Registry office closed due to employee's corona getting infected
सहारनपुर। उप निबंधक कार्यालय (द्वितीय) में एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर मंगलवार को उप निबंधक कार्यालय द्वितीय एवं तृतीय में कामकाज बंद रहा। कार्यालय का सैनिटाइजेशन भी कराया गया।
विज्ञापन

कनिष्ठ सहायक (निबंधन) शंभू लाल के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर मंगलवार को रजिस्ट्री कार्यालय बंद रहा। उप निबंधक द्वितीय एवं तृतीय का संचालन एक ही परिसर से होता है, इसलिए दोनों कार्यालय में कामकाज नहीं हुआ। हालांकि रजिस्ट्री कार्यालय में पहले से ही अपाइंटमेंट लेकर आने पर ही बैनामा आदि का काम हो रहा है। कोरोना काल में एक दिन में अधिकतम 30 बैनामा ही होने की सीमा तय की गई है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन संजय श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर निबंधक कार्यालय को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। साथ कार्यालय, दस्तावेज लेखकों एवं पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed