फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Registration will be easier, now iris can be scanned

Saharanpur News: रजिस्ट्री कराने में होगी आसानी, अब स्कैन हो सकेगा आइरिस

Tue, 17 Feb 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 17 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Registration will be easier, now iris can be scanned
सहारनपुर। आधार सत्यापन के बाद परेशानी झेल रहे आमजन के लिए राहत की खबर है। निबंधन की वेबसाइट पर आंखों की स्कैनिंग के लिए लिंक जोड़ा गया है। जल्द ही सभी निबंधन विभागों में स्कैनिंग डिवाइस भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

एक फरवरी से बैनामा कराने में आधार सत्यापन हो रहा है। ऐसे में जिन लोगों के खतौनी और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग है। उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार अंगूठा स्कैन न होने के चलते रजिस्ट्री नहीं हो पा रही थी। इसके साथ ही अन्य कई समस्याएं भी आमजन के सामने आ रही थी। इन्हीं समस्याओं के चलते निबंधन विभाग ने निदेशालय को सुझाव भी भेजे थे। इसके बाद निबंधन की साइट पर आंखें स्कैन करने का लिंक आ गया है। इससे रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों के काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

जिले में सात निबंधन कार्यालय है। इनमें से तीन सदर तहसील में स्थित है। चार अन्य तहसीलों में हैं। जिले में पिछले नौ महीनों में कुल 56,712 बैनामे हुए हैं। मतलब औसतन हर माह 6301 बैनामे। हर दिन सातों निबंधन कार्यालयों में औसत 230 बैनामे होते हैं। जब से आधार सत्यापन लागू हुआ है। तब से इनमें कमी आई है। रजिस्ट्री के दौरान सत्यापन कराने में सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को आ रही थी। कई लोगों का आधार से सत्यापन नहीं हो पा रहा था। ऐसे में उन्हें फिर से बॉयोमेट्रिक सत्यापन कराना पड़ रहा था। शासन ने जमीन खरीदने और बेचने में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए आधार सत्यापन लागू किया है। जिले में भी कई मामले ऐसे आ चुके हैं, जिनमें जमीन खरीदने और बेचने में धोखाधड़ी की गई। जमीन किसी और की थी और बेच किसी अन्य ने दी। वहीं, एआईजी स्टांप बृजेश चौधरी ने बताया कि वेबसाइट पर आंखों को स्कैन करने के लिए लिंक आ गया है। जल्दी ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed